फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four lakh stolen from bag within 22 seconds in bank

बैंक के भीतर से 22 सेकेंड में चार लाख की नकदी साफ, घटना सीसीटीवी में 

Thu, 01 Oct 2020 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Oct 2020 05:27 AM IST
विज्ञापन
four lakh stolen from bag within 22 seconds in bank
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

बाहरी दिल्ली के रानीबाग इलाके में महज 22 सेकंड के भीतर एक शख्स ने दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी के बैग से चार लाख रुपये उड़ा लिये। पीड़ित ने चंद सेकंड के लिए अपना बैग बैंक के भीतर सोफे पर रखा था। घर पहुंचने पर पीड़ित कृष्ण कुमार (52) को जब रुपये गायब होने का पता चला उसके होश उड़ गए। 

विज्ञापन


कृष्ण कुमार फौरन बैक पहुंचा और बैंक की सीसीटीवी फुटेज देखी। वहां एक नकाबपोश शख्स बैंक के भीतर रुपये उड़ाते हुए कैद हुआ। रानी बाग थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित कृष्ण कुमार परिवार के साथ संत नगर, रानी बाग में रहते हैं। वह दिल्ली जल बोर्ड में असिस्टेंट मीटर रीडर के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह करीब 10.45 बजे वह पीतमपुरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपये निकालने गए थे। कृष्ण ने बैंक से काम के लिए पांच लाख रुपये निकलवाए। कैश काउंटर से ही उन्होंने रुपयों को काले रंग के बैग में रख लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग को बैंक परिसर में ही सोफे पर रखकर वह दोबारा काउंटर पर कुछ पूछने चले गए। इसके बाद वापस आए और बैग उठाकर घर वापस चले गए। घर पहुंचने पर उन्हें बैग में सिर्फ एक लाख रुपये मिले। बाकी रुपये गायब थे। 


बैंक पहुंचकर सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि 22 सेकंड में जितनी देर में वह काउंटर होकर आए, उतनी देर में ही आरोपी ने चुपचाप चार लाख रुपये निकाल लिये। इसके बाद आरोपी बैंक से फरार हो गया। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी की मदद से जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी बैंक में आता रहा था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed