फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four friends misdeed with girl in Bulandshahr

दरिंदगी: चार हैवानों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, लाश के पास पड़ी थी एक ईंट, बयां कर रही थी हैवानियत की हदें

Wed, 17 Aug 2022 07:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 17 Aug 2022 07:39 PM IST
सार

देवली निवासी आरोपी एक कंपनी में काम करता था। कुछ समय बाद उसने नौकरी छोड़ दी। शादी के बाद उसकी मुलाकात लड़की से हुई। जिसके साथ आरोपी और उसके दोस्तों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

विज्ञापन
four friends misdeed with girl in Bulandshahr
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के देवली में रहने वाला युवक एक लड़की(17) को बुलंशदहर(यूपी) ले गया। वहां उसने चार दोस्तों के साथ लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या दी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी संजू को गिरफ्तार कर लिया है। इसके चार साथी पहले ही गिरफ्तार हो गए थे। कोर्ट ने संजू को भगोड़ा घोषित किया था। 

विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या की

अपराध शाखा पुलिस अधिकारियों के अनुसार 17 वर्षीय लड़की का शव वर्ष 2019 में बुलंदशहर में खेत में मिला था। लड़की के शव के पास खून से सनी ईंट भी पड़ी मिली थी। जांच में पुलिस को पता लगा कि संजू ने अपने चार दोस्तों के साथ लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या की है। बुलंदशहर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि संजू फरार था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरूग्राम से गिरफ्तार कर लिया
कोर्ट ने संजू को भगोड़ा घोषित कर दिया था और यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। एसीपी उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में इंस्पेक्टर राकेश कुमार की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। जांच में इंस्पेक्टर राकेश कुमार को पता लगा कि आरोपी गुरुग्राम में रह रहा है। इसके बाद एसआई सम्राट खाटियान व एसआई उदयवीर की टीम ने संजू(42) को फेज-तीन, गुरूग्राम से 16 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। 


 
विज्ञापन

2018 में हुई थी लड़की से मुलाकात
देवली निवासी संजू ने शुरू में एक कंपनी में काम करना शुरू किया। कुछ समय बाद उसने नौकरी छोड़ दी और डेयरी का व्यवसाय शुरू किया। वर्ष 2014 में इसकी शादी हो गई। कुछ समय बाद वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई। जल्द ही दोनों दोस्त बन गए। जनवरी, 2019 में वह दोस्त के साथ लड़की को किसी स्वामी से मिलवाने बुलंदशहर ले गया। यहां सभी ने शराब पी और लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब लड़की ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने लड़की की हत्या कर दी। आरोपी को जब पता लगा कि उसके दोस्त गिरफ्तार हो गए हैं तो वह दिल्ली छोड़कर गुरुग्राम चला गया और वहां छिपकर रहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed