फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four-day fest begins at IIT Delhi

Delhi: इंजीनियरिंग के छात्रों ने नृत्य और गीत पेश कर बांधा समा, IIT दिल्ली में चार दिवसीय फेस्ट का आगाज

Fri, 10 Mar 2023 07:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Mar 2023 07:09 AM IST
सार

9 मार्च से फेस्ट की शुरुआत हुई। 12 मार्च तक चलने वाले चार दिवसीय फेस्ट में खेल, मनोरंजन, गीत, संगीत, नृत्य सहित दूसरी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Four-day fest begins at IIT Delhi
IIT Delhi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के छात्रों ने कवि सम्मेलन, नृत्य प्रतियोगिता, संगीत समेत कई और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रेसिंग कार, बाइक और मोबाइल फोन के साथ- साथ लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ ही छात्र-छात्राएं कई खेल गतिविधियों में बढ़ चढ़कर शामिल हुए। अमर उजाला के सहयोग से आईआईटी परिसर में आयोजित फेस्ट रॅान्डिवू-23 में तकनीक, गीत संगीत और मनोरंजक गतिविधियों का संगम दिखा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुए। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया।

विज्ञापन


9 मार्च से फेस्ट की शुरुआत हुई। 12 मार्च तक चलने वाले चार दिवसीय फेस्ट में खेल, मनोरंजन, गीत, संगीत, नृत्य सहित दूसरी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। छात्रों ने बताया कि इस आयोजन में देश की कई अग्रणी कंपनियों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। गेम्स, मोबाइल, फूड चेन आउटलेट, बाइक सहित कई और स्टॉल पर भी युवाओं की पूरे दिन भीड़ लगी रही। इस मौके पर आईआईटी परिसर में रोलर, म्यूजिकल क्विज, कवि सम्मेलन, कृत्रिम बुद्धिमता पर कार्यक्रम सहित कला से जुड़ी गतिविधियां भी हुईं।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं के लिए यह खास मौका था क्योंकि पढ़ाई के दौरान छुपी हुई उनकी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिला। आईआईटी परिसर में हर तरफ उत्सव का माहौल था। नृत्य प्रतियोगिता में शामिल होेने से पहले छात्र-छात्राएं रिहर्सल करते दिखे तो गीत संगीत प्रतियोगिता में जीतने वालों का उत्साह देखने लायक था। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सभागार के बाहर सैकड़ों छात्र छात्राओं की लंबी लाइन दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुरस्कृत
फेस्ट रॅान्डिवू के दौरान पूरे दिन परिसर में हर तरफ तैयारियां चल रही थी। बैंड, स्टेज शो, फैशन परेड और डीजे नाइट सहित स्टेज शो के लिए भी सुबह से ही स्टेज तैयार कर लिए गए थे। गेमिंग गतिविधियों में शामिल होने वाले अधिक उत्साहित दिखे। छात्र अधिक उत्साहित दिखे क्योंकि प्रतिस्पर्धा में एक दूसरे से आगे बढ़ने की दौड़ में शामिल थे। परिसर में रोलिंग गेम्स, सबसे ज्यादा पुश अप करने वाले और न्यूनतम समय में गीत की धुन पहचानने वालों को सही जवाब देने पर पुरस्कृत भी किया गया।


रेसिंग कार की झलक पाने के लिए छात्र बेताब
रॉन्डिवू के दौरान रेसिंग कार भी युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। ग्राउंड में रेसिंग कार की झलक पाने के लिए हर कोई बेताब दिखा। नई बाइक भी युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित किया। लजीज ब्यंजनों के स्टॉल पर नॉन वेज, पिज्जा, आइसक्रीम के स्टॉल पर युवाओं की पूरे दिन भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed