{"_id":"bde2c9770f6a4bdee417a07f1a030ffb","slug":"four-crooks-arrested-with-illegal-weapons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार के साथ चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियार के साथ चार बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 20 Nov 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अलग-अलग स्थानों से अपराध शाखा पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
अपराध शाखा सेक्टर-56 के एएसआई मनोज कुमार ने बल्लभगढ़ स्थित श्मशान घाट के पास से यादव कॉलोनी निवासी कंवर पाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक कट्टा बरामद किया गया।
एएसआई की शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में अपराध शाखा बॉर्डर के एएसआई अश्वनी ने सेक्टर-22 स्थित मछली मार्केट से बृहस्पतिवार रात जवाहर कॉलोनी निवासी अरविंद को कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इस मामले में थाना सारन पुलिस ने केस दर्ज किया है। अन्य मामले में अपराध शाखा बॉर्डर पुलिस ने ही सोहना टी प्वाइंट के पास से झाड़सेतली निवासी उमेश को कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वहीं, अपराध शाखा डीएलएफ के एसआई सतबीर सिंह ने बृहस्पतिवार रात को ऐतमादपुर पुल के पास से हनीफ को गिरफ्तार किया, जिसके पास से भी देसी कट्टा बरामद किया गया है। एसआई की शिकायत पर सेक्टर-31 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।