{"_id":"59395ef24f1c1b366e9c8169","slug":"four-criminal-arrested-with-theft-vehicals-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":" चोरी की कारों में शराब तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की कारों में शराब तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 08 Jun 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
crime news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की कार में शराब तस्करी करने वाले चार बदमाशों को थाना फेज-3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से चोरी की तीन कार बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बम्हैटा कविनगर गाजियाबाद निवासी पवन उर्फ मनवीर, घुंघरावली नरसैना बुलंदशहर निवासी अमजद, नेहरू नगर थाना सिहानी गेट गाजियाबाद निवासी संजय और अशोक नगर गाजियाबाद निवासी भगवान रजत को बुधवार देर रात सेक्टर-63 में चेकिंग के दौरान सेंट्रो व अल्टो कार समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
निशानदेही पर चोरी की एक और अल्टो कार बरामद की है। उधर, सेक्टर-24 पुलिस ने भी सेक्टर 12-22 चौराहे के पास बृहस्पतिवार तड़के जाईलो गाड़ी के साथ बेवर मैनपुरी निवासी घनश्याम से 50 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है।
विज्ञापन