फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four children fallen off Shelter Home while fleeing,Three injured, one absconding

भागते वक्त शेल्टर होम से गिरी चार बच्चियां, इसके बाद जो हुआ वो हैरान करने वाला था

Mon, 24 Jul 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Jul 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
 Four children fallen off Shelter Home while fleeing,Three injured, one absconding
फाइल
दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना इलाके में बत्रा अस्पताल के पास स्थित शेल्टर होम प्रयास से चार किशोरियों ने भागने का प्रयास किया। छत से नीचे उतरने के दौरान तीन किशोरियां नीचे गिर पड़ीं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। चौथी किशोरी गायब है। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार शाम तक गायब किशोरी का कुछ पता नहीं लगा था। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार, बत्रा अस्पताल के पास प्रयास शेल्टर होम है। इसे एक एनजीओ चलाती है। इस शेल्टर होम में काफी संख्या में किशोरी व महिलाएं रहती हैं। 21 जुलाई को चार किशोरियों ने होम से भागने का प्रयास किया। चारों की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है। दो किशोरी दिल्ली, एक बिहार और चौथी यूपी की है। 
विज्ञापन


जब किशोरियां दुपट्टे के सहारे छत से उतर रही थीं तभी वह नीचे गिर पड़ीं। तीन किशोरियों को काफी चोटें आई हैं। उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक किशोरी ट्रामा सेंटर में भर्ती है। उसे काफी चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार चौथी किशोरी गायब है। उसे ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। किशोरी के गायब होने को लेकर अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऐसी कोई बात सामने नहीं आई कि इन किशोरियों के साथ मारपीट या दुर्व्यवहार किया जाता हो। अंबेडकर नगर थाना पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किशोरियों ने शेल्टर होम से भागने का क्यों प्रयास किया? 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed