{"_id":"682ef212ae909007400afcd6","slug":"four-boys-drowned-while-bathing-in-bawana-canal-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: डूबते दोस्त को बचाने नहर में कूदे तीन लड़के, चारों लापता; तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: डूबते दोस्त को बचाने नहर में कूदे तीन लड़के, चारों लापता; तलाश में जुटे गोताखोर
Thu, 22 May 2025 03:15 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 22 May 2025 03:15 PM IST
सार
शुरुआती पूछताछ में चारों लड़कों की पहचान 18 साल के जावेद, 17 साल के सावेज, 13 साल के समद और सुहैल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बवाना नहर में गुरुवार सुबह नहाने आए चार लड़के डूब गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर लड़कों की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में चारों लड़कों की पहचान 18 साल के जावेद, 17 साल के सावेज, 13 साल के समद और सुहैल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जावेद के पिता वकील ने पुलिस को बताया कि वह कटेवरा स्थित गोशाला में काम करते हैं। उनके दो बेटे जावेद और सावेज सुबह 11 बजे मवेशियों के लिए खेत में चारा लेने के लिए गए थे। इनके साथ पास के रहने वाले दो अन्य लड़के भी गए थे। सभी नहर में नहाने लगे। इनमें से एक लड़का डूबने लगा। जिसे बचाने के दौरान सभी डूब गए। गोताखोरों ने लड़कों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन