फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four arrested and More than five crore gold recovered from Delhi airport

Delhi Airport: कस्टम का छापा, दिल्ली एयरपोर्ट से पांच करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, दो चीनी नागरिक भी दबोचे

Thu, 06 Jun 2024 05:46 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Jun 2024 05:46 PM IST
सार

दिल्ली एयरपोर्ट से कस्टम विभाग ने आठ किलो सोना बरामद किया है। साथ ही सोने की तस्करी करने वाले दो चीनी नागरिकों समेत चार को पकड़ा है।

विज्ञापन
four arrested and More than five crore gold recovered from Delhi airport
दिल्ली हवाई अड्डा - फोटो : i-stock

विस्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग को एक बड़ी कामयाबी मिली। कस्टम विभाग ने बताया कि हवाई अड्डे पर पांच करोड़ रुपये से ज्यादा के सोने की तस्करी के मामले में दो चीनी नागरिकों समेत चार यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

कस्टम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि तस्कर हॉगकॉग से आ रहे थे। जानकारी मिलने के बाद सामान की जांच हुई। इस दौरान 5.45 करोड़ रुपये का 8.2 किलो सोना बरामद हुआ है। सभी आरोपी एक ही परिवार से हैं।

जिसमें तीन महिला और एक शख्स है। ये सभी तस्करी में शामिल थे। यह जानकारी कस्टम विभाग की ओर से जारी की गई है। फिलहाल, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सोना भी जब्त किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed