{"_id":"5d93fd198ebc3e93a8446b87","slug":"four-arrested-after-encounter-between-police-and-nandu-gang-in-chdawla-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावला में पुलिस और नंदू गैंग के बीच मुठभेड़, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावला में पुलिस और नंदू गैंग के बीच मुठभेड़, चार गिरफ्तार
Wed, 02 Oct 2019 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Oct 2019 06:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी बदमाश जमानत अवधि खत्म होने के बावजूद फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
इनमें से एक बदमाश द्वारका में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में वांछित है। बदमाशों के पास से पुलिस ने चार पिस्टल, 23 कारतूस, लूटी गई फॉर्च्यूनर कार और बुलेट बरामद की है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नजफगढ़ निवासी गुलशन खाती, अमित गुलिया, किशन कुमार और झज्जर, हरियाणा निवासी अमित के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गुलशन नजफगढ़ थाने का घोषित बदमाश है और उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट व आर्म्स एक्ट के दस मामले दर्ज हैं। अमित गुलिया बाबा हरिदास नगर थाने का घोषित बदमाश है और उस पर 12 मामले दर्ज हैं।
हरिदास नगर का घोषित बदमाश किशन कुमार बाबा पर नौ मामले दर्ज हैं। अनिल पर बहादुरगढ़ में हत्या का मामला दर्ज हैं, जिसमें उसे सजा हो चुकी है। वह पेरोल पर जेल से निकला था। उस पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। सोमवार शाम निरीक्षक रामकिशन को सूचना मिली कि चार बदमाश सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार से छावला इलाके में घूम रहे हैं।
पुलिस टीम ने छावला स्टेंड के पास घेराबंदी कर बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन बदमाश पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने लोगों को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की और चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले उगाही के मामले में नंदू गैंग के बदमाश विक्की यादव को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में उगाही करने वाले कई बदमाशों के नाम सामने आए थे। इसी बीच 24 सितंबर को बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर नरेंद्र की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने नकुल सांगवान को गिरफ्तार किया था।
हत्या की वारदात में अमित गुलिया के शामिल होने की बात सामने आई थी। उसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि गुलशन खाती ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीसीए की पढ़ाई की है। कैंपस में रहने के दौरान वह बदमाशों के संपर्क में आकर वारदात को अंजाम देने लगा।