जुनैद हत्याकांड में पुलिस ने किया 4 आरोपियों को गिरफ्तार, एक की उम्र 50 साल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनैद हत्याकांड में आज हरियाणा पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके गिरफ्तार होने के बाद मामले में नया मोड़ आ सकता है और जल्द ही पुलिस इस मामले को सुलझा सकती है। इसके साथ ही साथ आज पुलिस ने 10-15 संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की है।
पुलिस ने जिन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उसमें से एक 50 साल का आरोपी है। बाकी दो आरोपी 20-20 साल के हैं। जबकि एक आरोपी 30 साल का है। इनमें से एक सरकारी कर्मचारी है, जबकि निजी कंपनी में। बाकी दो आरोपियों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके पहले पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गुरुवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
4 more accused arrested,one of them is 50-yr-old Delhi govt employee; have leads on person who attacked with knife:Kamal Deep,SP GRP Haryana pic.twitter.com/QzEmcloeIe
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) June 28, 2017
सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में जो तीन बाइक सवार देखे गए हैं, इनमें से वे नहीं है। पुलिस अभी चाकू मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस इनकी शिनाख्त परेड भी करा सकती है।
कल सीसीटीवी फुटेज में जारी की थी संदिग्धों की तस्वीर
जुनैद हत्याकांड को सुलझाने में सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए मददगार साबित हो सकती है। असावटी गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। बाइक पर सवार तीन संदिग्ध कैमरों में कैद हुए हैं। मंगलवार को पुलिस ने फुटेज खंगालने के बाद गांव के सीसीटीवी कंट्रोल रूम को सील कर दिया। इसके अलावा एक बैंक के बाहर लगे कैमरे की फुटेज भी राजकीय रेलवे पुलिस ने सुरक्षित कर ली है।
वारदात के बाद से ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस सीसीटीवी कैमरों पर फोकस किए हुए हैं। इस वारदात के आरोपियों की पहचान के लिए ओखला से लेकर पलवल तक रेलवे लाइन के किनारे बड़ी इमारतों की खाक छान रही पुलिस को आखिरकार कामयाबी मिल ही गई है।
सुरक्षा के लिहाज से गांव में जगह-जगह 32 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए हैं
दरअसल, असावटी गांव की पंचायत ने सुरक्षा के लिहाज से गांव में जगह-जगह 32 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए हैं। दो कैमरे गांव की मुख्य सड़क के प्रवेश द्वार पर भी लगे हैं, जिनमें बाइक सवार तीन संदिग्ध नजर आ रहे हैं। इसके अलावा गांव के बाहर स्थित सरकारी बैंक की एक शाखा के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे में तीनों संदिग्ध कैद हो गए हैं।
मंगलवार को पुलिस की टीम महात्मा गांधी सेवा सदन में स्थापित किए गए सीसीटीवी कंट्रोल रूम में घंटों फुटेज खंगालने में लगी रही। हार्डडिस्क अपने कब्जे लेने के बाद पुलिस ने कंट्रोल रूम को सील कर दिया। सूत्रों के मुताबिक बैंक के बाहर सीसीटीवी कंट्रोल रूम में भी संदिग्ध साफ दिखाई दे रहे हैं, इसलिए पुलिस ने यहां से भी फुटेज हासिल की है।
सूत्रों के मुताबिक, रेलवे लाइन के किनारे पर बनी बड़ी इमारतों में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसके लिए दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर स्थित एक इमारत, ओल्ड फरीदाबाद स्थित इमारत के साथ पलवल तक सीसीटीवी कैमरों का पता लगाया जा रहा है।