{"_id":"6da133da6bacc677de7f0b8afbab012f","slug":"found-flaws-in-the-voter-list-was-taken-off-the-claims-and-objections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर सूची में मिली खामियां, दावे और आपत्तियां लेना हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर सूची में मिली खामियां, दावे और आपत्तियां लेना हुआ बंद
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 04 Nov 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला उपायुक्त ने नगर परिषद प्रशासन अधिकारियों को वोटर सूची में खामियां मिलने को लेकर तलब किया है। उपायुक्त ने जल्द से जल्द प्रशासनिक अधिकारियों को वोटर सूची की गलतियों को दूर करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं वोट सूची में लिए जाने वाले दावे व आपत्तियों के कार्य पर रोक लग गई है। नगरवासियों ने सोमवार को वोटर सूची में भारी फेरबदल होने का आरोप लगाया था। उन्होंने एसडीएम व उपायुक्त को लिखित में शिकायत भी दी है।
विज्ञापन
उपायुक्त गुड़गांव टीएल सत्यप्रकाश ने नगर परिषद अधिकारियों समेत चुनाव विभाग अधिकारियों को जल्द से जल्द वोटर सूची की त्रुटियों को दूर करने के आदेश दिए हैं। जिसको लेकर पिछले दो दिन से नगर परिषद अधिकारी खामियों को दुरूस्त करने में लगे हैं।
विज्ञापन
परिषद द्वारा वोटर सूची की प्रारंभिक प्रकाशन के बाद लिये जाने वाले दावे व आपत्तियों के लिए दो सेंटर निर्धारित किए थे। जिसमें परिषद कार्यालय व तसहील कार्यालय हैं।
लेकिन वोटर सूची में खामियां होने के कारण उन्हें दुरूस्त करने का काम शुरू होने से दावे व आपत्तियां लेना बंद कर दिया गया है। नगर परिषद के प्रशासक एवं एसडीएम सतीश यादव ने बताया कि उपायुक्त के आदेशानुसार वोटर सूची की खामियों को दूर करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।