फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Foul-smelling water flowing from taps in IP Extension; residents troubled by a sewage-like odor.

Delhi NCR News: आईपी एक्सटेंशन में नलों से आ रहा दुर्गंध वाला पानी, सीवेज जैसी गंध से परेशान लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पूर्वी दिल्ली।
आईपी एक्सटेंशन में इन दिनों घरों के नलों से आने वाला पानी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी साफ दिखाई नहीं दे रहा और उसमें सीवेज जैसी तेज बदबू आ रही है। पानी भरते ही घर में दुर्गंध फैल जाती है। लोगों को डर है कि ऐसे पानी का इस्तेमाल करने से बीमारी हो सकती है। कई दिनों से पानी की गुणवत्ता को लेकर शिकायत बनी हुई है। सुबह जब घरों में पानी की आपूर्ति शुरू होती है तो लोग पहले पानी को कुछ देर बहाकर देखते हैं। इसके बाद भी बदबू कम नहीं होने पर उसे पीने और खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करने से बच रहे हैं। कई परिवारों को पीने के लिए बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है।

नहाने और कपड़े धोने में भी परेशानी

आईपी एक्सटेंशन निवासी गोलू का कहना है कि बदबूदार पानी से नहाने और कपड़े धोने में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी कई बार संबंधित विभाग से शिकायत करने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि यदि कहीं सीवर लाइन और पानी की पाइपलाइन में रिसाव या मिलावट हो रही है तो उसे तत्काल ठीक किया जाए। तब तक वैकल्पिक साफ पानी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed