फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   forty vande bharat express trains till next year

अगले साल ट्रैक पर होंगी 40 वंदे भारत ट्रेन, जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं 

Wed, 02 Oct 2019 03:09 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 02 Oct 2019 03:09 AM IST
विज्ञापन
forty vande bharat express trains till next year
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : फाइल फोटो

देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली-कटरा के बीच की दूरी तय करने के लिए तैयार है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसे हरी झंडी दिखाकर 3 अक्तूबर को माता वैष्णों देवी के लिए रवाना करेंगे। यात्रियों के लिए यह ट्रेन 5 अक्तूबर से चलेगी। इसमें यात्री केवल 8 घंटे में नई दिल्ली से माता वैष्णों देवी पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के मेंबर रोलिंग स्टॉक राजेश अग्रवाल का कहना है कि पहली वंदे भारत में जो कमियां थीं, उन्हें दूसरी ट्रेन में दूर कर लिया गया है। जल्द ही इसी आधार पर दिल्ली-वाराणसी के बीच चलने वाली ट्रेनों की समस्या दूर की जाएगी। रेलवे सौ नई वंदे भारत ट्रेन बनाने की योजना पर काम कर रहा है। अगले साल 40 वंदे भारत ट्रेनें ट्रैक पर उतारने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


इधर, नवरात्र में ट्रेन की घोषणा होने के साथ ही यात्रियों ने इस ट्रेन को हाथों-हाथ लिया है। 5 अक्तूबर को नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन की सीटें फुल हो गई हैं। इस ट्रेन में यात्रियों को खाना स्वेच्छा से मिलेगा। तेजस की तरह खाने के पैसे टिकट के साथ नहीं वसूले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीशे पर नहीं होगा पत्थर का असर

पहली वंदे भारत ट्रेन जब ट्रैक पर उतरी थी तो पत्थरबाजों ने कई बार इसे निशाना बनाया। शकूरबस्ती रेल शेड से निकलते ही इस ट्रेन को निशाना बना लिया जाता था। कई बार चलती ट्रेन पर भी पत्थर फेंका गया, जिससे विंडो का शीशा क्षतिग्रस्त हो जाता था। इसे ध्यान में रखकर इस बार विंडो के शीशे को मजबूती दी गई है। अब पत्थर फेंके जाने का असर इस पर नहीं पड़ेगा और यात्री भी बिना डर के यात्रा कर सकेंगे।

जानवरों के ट्रैक पर आने से नहीं होगी क्षतिग्रस्त

ट्रैक पर फेंसिंग नहीं होने के कारण तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों से जानवर अक्सर मारे जाते हैं। इससे ट्रेन को भी क्षति पहुंचती है। इसे ध्यान में रखकर ट्रेन को इस तरह तैयार किया गया है कि जानवर ट्रेन के भीतर नहीं फंसे। जानवर जैसे ही ट्रेन से टकराएगा तो सेफ गार्ड उसे ट्रैक से अलग फेंक देगा। हालांकि जानवर झुंड में हुए तो परेशानी हो सकती है।
 

पेंट्री के लिए जगह का भी है इंतजाम


पहली वंदे भारत में पेंट्री की सुविधा नहीं होने से खाना परोसने में परेशानी हो रही थी। दिल्ली-कटरा के बीच चलने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन में अलग से पेंट्री के लिए जगह की व्यवस्था की गई है। विमान की तर्ज पर खाने को गर्म करने की व्यवस्था होगी। आइसक्रीम रखने की भी अलग से व्यवस्था है।

स्टाफ के लिए डिजाइन की गई है ड्रेस

ट्रेन का स्टाफ डिजाइनर ड्रेस में दिखेगा। मशहूर फैशन डिजाइनर रितु बेरी के डिजाइन किए सूट में स्टाफ यात्रियों के टिकट चेक करेगा और उनका स्वागत करेगा। इस ट्रेन के ड्राइवर को विमान की तरह ही कैप्टन कहा जाएगा। खाना परोसने वाले परिचारक भी एक जैसी ड्रेस में दिखेंगे।

सभी कोच में होगा सेंसरयुक्त दरवाजा

वंदे भारत एक्सप्रेस में ऑटोमेटिक दरवाजा मुख्य गेट पर तो होगा ही, कोच के अंदर भी सेंसरयुक्त गेट होगा। यात्री जैसे ही दरवाजे के समीप पहुंचेंगे, यह स्वत: खुल जाएगा। इसी तरह रीडिंग ग्लास भी सिर्फ छू लेने मात्र से जलेगा और बुझ जाएगा।

आरामदायक सीटों की व्यवस्था 

दिल्ली-वाराणसी रूट पर चलने वाली ट्रेन की खामियों से सीख लेते हुए नई वंदे भारत ट्रेन में आरामदायक सीटों की व्यवस्था की गई है। यह सीट 180 डिग्री पर घूम भी सकती है। इसका फायदा यह होगा कि चार लोग एक साथ यात्रा कर रहे तो सीट घुमाकर आमने-सामने बैठ सकेंगे। इस ट्रेन में यात्रियों को सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। ट्रेन के 16 कोच में 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास चेयर कार कोच होंगे। चेयर कार कोच में 78 कुर्सियां हैं। एग्जीक्यूटिव क्लास में 52 यात्री सफर करेंगे।

सुबह 6 बजे चल दोपहर 2 बजे पहुंचेगी कटरा

ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से सुबह 6 बजे चलेगी। अंबाला स्टेशन पर यह 8:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 9:19 बजे लुधियाना, 12:38 बजे जम्मू और दोपहर 2 बजे कटरा स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी दिशा में कटरा से ट्रेन 3 बजे चलेगी। शाम 4:13 बजे यह जम्मू, 7:32 बजे लुधियाना, रात 8:48 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। नई दिल्ली स्टेशन पर ट्रेन रात के 11 बजे पहुंच जाएगी। ट्रेन हर स्टेशन पर महज दो मिनट के लिए ही रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed