{"_id":"5c0357dcbdec22418f492070","slug":"forty-percentage-increase-liquor-sales-in-gautam-buddha-nagar-district-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल गौतमबुद्ध नगर जिले में 40 फीसदी बढ़ी शराब की बिक्री, विभाग राजस्व बढ़ाने में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल गौतमबुद्ध नगर जिले में 40 फीसदी बढ़ी शराब की बिक्री, विभाग राजस्व बढ़ाने में जुटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 02 Dec 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर जिले में इस साल पिछले साल की तुलना में शराब की बिक्री में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। जिले में 483 शराब की दुकानों से इस साल 116 करोड़ रुपये अधिक राजस्व मिला है। जिसे और बढ़ाने के लिए विभाग के अधिकारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर में शराब की 483 दुकानें है। जिसमें देशी शराब की 216, अंग्रेजी शराब की 115, बीयर की 229 और 23 मॉडल शॉप हैं। इन दुकानों का आवंटन नई आबकारी नीति के तहत किया गया है। पिछले साल पहले 9 माह में (जनवरी से सितंबर) में करीब 292 करोड़ रुपये राजस्व मिला था। इस साल उसी अवधि में 309 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ है।
विज्ञापन
शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए ऐेसे स्थानों पर चेकिंग की जा रही है जिन इलाकों में दुकानों के अलावा शराब अवैध रुप से कारोबारियों से खरीदी जाती है। चेकिंग बढ़ने और अवैध शराब की बिक्री बंद होने पर बिक्री में ओर इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि जनपद में और अधिक शराब की बिक्री हो सकती है। इसको लेकर विभाग के अधिकारी जुटे हैं। अवैध शराब की बिक्री को बंद कराने के लिए लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है।