फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fortis hospital doctors leave gauze, as big as a hand towel inside woman

फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप

Mon, 07 Jul 2014 08:40 PM IST
Updated Mon, 07 Jul 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
Fortis hospital doctors leave gauze, as big as a hand towel inside woman

नोएडा के एक नामी अस्पताल फोर्टिस में महिला की डिलीवरी ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने उसके पेट में लंबी पट्टी छोड़ दी। करीब छह माह बाद पीड़ित परिवार ने दिल्ली के निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराकर पट्टी निकलवाई।

विज्ञापन


महिला अभी भी अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित परिवार की ओर से इस संबंध में दिल्ली के साकेत थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक पेट में तेज दर्द और मेडिकल जांच में पेट में कोई सामान होने की बात पता लगने के बाद नोएडा निवासी स्वाति (परिवर्तित नाम) को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

छह महीने सहती रही दर्द

Fortis hospital doctors leave gauze, as big as a hand towel inside woman

30 जून को सर्जरी कर महिला के पेट से बड़ी पट्टी निकाली गई। उसके स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है। स्वाति के भाई अभिषेक के मुताबिक, डॉक्टरों ने जरूरत पड़ने पर एक और सर्जरी की संभावना जताई है।

इससे पहले नोएडा के सेक्टर-62 में रहने वाली स्वाति को डिलीवरी के लिए वहीं के फोर्टिस अस्पताल में 22 दिसंबर 2013 को भर्ती कराया गया था।

23 दिसंबर को उसको सीजेरियन ऑपरेशन से बेटा हुआ और 26 दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद से महिला के पेट में लगातार दर्द होता रहा।

और तब उड़ गए थे होश

Fortis hospital doctors leave gauze, as big as a hand towel inside woman

शुरुआत में परिजनों को लगा कि टांके की वजह से पेट में दर्द है। इस कारण वह नवजात को दूध नहीं पिला पाती थी। इसी साल मई में स्वाति के पेट में असहनीय दर्द हुआ। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए।

अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन की रिपोर्ट में उसके पेट में कोई सामान पड़े होने की जानकारी डॉक्टरों को मिली। परिजनों ने दोबारा से नोएडा के उसी अस्पताल में इलाज नहीं कराने का फैसला किया। इसके बाद साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में सर्जरी कर स्वाति के पेट से पट्टी निकाली गई।

फोर्टिस अस्पताल के प्रवक्ता का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में एक जांच कमेटी गठित कर दी है। मामले की जांच शुरू हो गई है। मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच की जाएगी। यदि दोष साबित होता है तो डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed