{"_id":"5c5393e6bdec222c51027adb","slug":"former-wrestling-champion-arrested-in-liquor-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कुश्ती चैंपियन शराब तस्करी में गिरफ्तार, कार से मिली 21 पेटी मदिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व कुश्ती चैंपियन शराब तस्करी में गिरफ्तार, कार से मिली 21 पेटी मदिरा
Fri, 01 Feb 2019 06:03 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
शराब तस्कर संदीप
- फोटो : अमर उजाला
उत्तम नगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में कुश्ती के पूर्व नेशनल चैंपियन संदीप (38) को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से हरियाणा के चरखी दादरी निवासी संदीप का दावा है कि वह कुश्ती (48 किलोग्राम भार वर्ग में) का नेशनल चैंपियन रह चुका है। संदीप के मुताबिक वर्ष 2011 में सरकार द्वारा कुश्ती के 48 किलोग्राम भार वर्ग समाप्त कर दिए जाने के बाद वह कुश्ती लड़ना बंद कर दिल्ली आ गया और शराब की तस्करी करने लगा।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि उत्तम नगर थाना में तैनात सिपाही अनिल इलाके में गश्त कर रहा था। इसी दौरान उसने सफेद रंग की सेंट्रो कार को संदिग्ध अवस्था में देखा। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 21 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार चला रहे संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में संदीप ने बताया कि वह हरियाणा के बहादुरगढ़ से शराब लाकर दिल्ली में अवैध रूप से बेचता था। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि संदीप के परिवार में पत्नी और बेटी है। वह 10वीं तक पढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
संदीप ने बताया कि सरकार ने 48 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती समाप्त कर 55 किलोग्राम भार वर्ग कर दिया। जिसकी वजह से वह अपने करियर को आगे नहीं बढ़ा पाया। वह हरियाणा से दिल्ली के ककरौला में आकर रहने लगा। उसके बाद वह शराब तस्करों के संपर्क में आकर तस्करी करने लगा। वह बहादुरगढ़ से शराब लाकर पश्चिमी दिल्ली के इलाके में सप्लाई करने लगा।
विज्ञापन