फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former tenant attempted to commit suicide in Greater Noida

32 सेकेंड के लिए सबकी अटक गईं सांसें: बालकनी से लटका पूर्व किराएदार... लोगों ने बचाया; जानें क्यों किया ऐसा

Mon, 21 Oct 2024 05:07 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 21 Oct 2024 05:07 PM IST
सार

खुदकुशी का प्रयास करने वाला व्यक्ति सोसाइटी के सीसी एक टावर में रहता था, लेकिन अगस्त 2024 में फ्लैट खाली करके सेक्टर 49 में शिफ्ट हो गया था। सोमवार को सुबह यह व्यक्ति सोसाइटी आया था। 

विज्ञापन
Former tenant attempted to commit suicide in Greater Noida
बालकनी से लटका युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में सोमवार को एक पूर्व किराएदार ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि अन्य फ्लैट निवासियों ने उसे बचा लिया और इस संबंध में तुरंत पुलिस को सूचित किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


सोसाइटी के एओए अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि यह व्यक्ति सोसाइटी के सीसी एक टावर में रहता था, लेकिन अगस्त 2024 में फ्लैट खाली करके सेक्टर 49 में शिफ्ट हो गया था। सोमवार को सुबह यह व्यक्ति सोसाइटी आया और गार्ड से कहा कि अंदर फ्लैट में उनका कुछ सामान रह गया है जिसे वापस ले जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब ये सामान लेने गए फ्लैट में गए इसी दौरान फ्लैट की बालकनी से आत्महत्या करने की कोशिश की। अन्य लोगों ने यह देखा तो सोसाइटी में हलचल मच गई और लोग बचाने के लिए भागने लगे। आसपास के फ्लैट निवासियों की मदद से इसे बचा लिया गया है। इसके बाद हमने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पता चला कि यह व्यक्ति डिप्रेशन की समस्या से परेशान है। इसीलिए यह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed