फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former prime minister Manmohan Singh admitted to emergency dept of AIIMS

Delhi: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत गंभीर, प्रियंका समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पहुंचे एम्स

Thu, 26 Dec 2024 10:17 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Dec 2024 10:17 PM IST
सार

गुरुवार शाम अचानक डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। इसके बाद एम्स के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हालांकि एम्स प्रशासन या डॉक्टर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 

विज्ञापन
Former prime minister Manmohan Singh admitted to emergency dept of AIIMS
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। हालांकि एम्स प्रशासन अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कह रहा है। लेकिन इमरजेंसी विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार शाम अचानक डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी। 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। कांग्रेस समेत अन्य दिग्गज नेताओं का एम्स में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्गन खरगे कर्नाटक के बेलगावी से दिल्ली के लिए लौट रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत अन्य दिग्गज नेता एम्स दिल्ली पहुंच गए हैं। कुछ देर में सोनिया गांधी के भी पहुंचने की खबर है। डॉ. मनमोहन सिंह की बेटी एम्स में पिता के साथ मौजूद हैं। एम्स के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हालांकि प्रशासन या डॉक्टर कुछ भी बता नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रॉबर्ड वाड्रा ने एक्स पर पूर्व पीएम के निधन की लिखी बात
रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट किया, " प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। देश में आपके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।"

विज्ञापन

दिल्ली कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर पूर्व पीएम के निधन की लिखी बात
दिल्ली कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'प्रख्यात अर्थशास्त्री और देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दिल्ली कांग्रेस परिवार आदरणीय मनमोहन जी की स्मृतियों को नमन करता है और राष्ट्रनिर्माण में दिये उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता है'।


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed