फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Pradhan s son brutally murdered in Rabupura Greater Noida

कत्ल से ज्यादा खौफनाक हत्या का तरीका: चाकू से ताबड़तोड़ चेहरे-गर्दन और सिर पर वार, सीडीआर पहुंचाएगी कातिल तक?

Sun, 22 Oct 2023 08:42 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 22 Oct 2023 08:42 PM IST
सार

आशंका जताई जा रहे है कि हमलावर एक से अधिक थे। लहूलुहान हालत में ललित को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Former Pradhan s son brutally murdered in Rabupura Greater Noida
मृतक ललित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के भीकनपुर गांव के 40 साल प्रधान रहे लखपत सिंह के बेटे ललित की शनिवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने घर से मुर्गी फार्म जाने के दौरान रास्ते में ललित के सिर, चेहरे और गर्दन के आसपास चाकू से लगभग 14 वार किए। आशंका जताई जा रहे है कि हमलावर एक से अधिक थे। लहूलुहान हालत में ललित को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन

लखपत सिंह ने बताया कि उनके चार बेटे हैं। तीसरे नंबर का बेटा ललित मुर्गी फार्म चलाता है। शनिवार रात लगभग ललित घर से अपने मुर्गी फार्म जाने के लिए निकला था। घर और मुर्गी फार्म के बीच ही अज्ञात आरोपियों ने ललित को चाकू से गोद दिया। आरोपियों ने ललित के चेहरे, गर्दन और सिर के आसपास ताबड़तोड़ वार किए। इससे ललित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। ललित को उपचार के लिए झाझर स्थित अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक ललित की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हालांकि परिजन ने किसी से रंजिश आदि की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। इसके चलते पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। रविवार को ललित के शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजन ने पुलिस से वारदात के खुलासे और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 

विज्ञापन

सीडीआर खंगाल रही पुलिस 
ललित का विवाह नहीं हुआ था। छोटे-मोटे विवाद को छोड़कर कोई बड़े विवाद की बात भी जांच में सामने नहीं आई है। इसके चलते पुलिस ललित की सीडीआर खंगाल रही है। आशंका है कि आरोपी गांव के ही रहने वाले और ललित के परिचत हैं। हालांकि रविवार रात तक भी आरोपियों का सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है। 

परिजन ने किसी पर हत्या का शक जाहिर नहीं किया है। इसके चलते अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। परिजन व आसपास के लोगों से आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।  -अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed