फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former PM Charan Singh's 37th death anniversary was celebrated

Death Anniversary: पूर्व पीएम चरण सिंह की मनाई गई 37वीं पुण्यतिथि, जगदीप धनखड़-जयंत चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 29 May 2024 09:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 29 May 2024 09:33 PM IST
सार

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्यतिथि दिल्ली के किसान घाट पर मनाई गई। इस दौरान भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन
Former PM Charan Singh's 37th death anniversary was celebrated
पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्यतिथि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों के महानायक और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि आज मनाई गई। भारत रत्न स्वर्गीय चाैधरी चरण सिंह जब भी सत्ता में आए उन्होंने गरीबों के हक कानून बनाए। उनकी 37वीं पुण्यतिथि के मौके पर गर्मी के प्रचण्ड प्रकोप के बीच सुबह किसान मसीहा के सैकड़ों अनुयायियों ने चौधरी चरण सिंह अमर रहें के स्वर-घोष के साथ दिवंगत नेता की किसान घाट स्थित समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति से लेकर इन नेताओं ने किया याद
इस अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, सांसद व राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयन्त चौधरी समेत परिजनों ने चौधरी साहब की समाधि पर जाकर उनको नमन किया। श्रद्धांजलि समारोह में सांसद मलूक नागर, रालोद प्रवक्ता सुनील रोहटा, पूर्व सांसद मुंशीराम, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश अनिल कुमार, विधायक अजय कुमार, अशरफ अली, पूर्व विधायकग राजेन्द्र शर्मा, चौधरी सुखवीर सिंह आदि शामिल रहे।

चौधरी साहब से जुड़े किस्से
चाैधरी चरणसिंह सुबह गाय का दूध पीते थे। नरेंद्र सिंह एडवोकेट को किसानों के मुकदमे फ्री में लड़ने का ईनाम मिला और चौधरी चरण सिंह ने उन्हें छपरौली से विधानसभा का टिकट दे दिया। नरेंद्र सिंह ने जीत का चौधरी साहब का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। चौधरी साहब इससे खुश हुए और शाबाशी दी। नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह चौधरी साहब के प्रति छपरौली के लोगों का ही प्रेम था कि घर से बिना एक भी पैसा खर्च किए वह पांच बार विधायक चुने गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed