फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former MP Pappu Yadav sued for violation of social distancing norms

मजदूरों को एकत्र कर प्रदर्शन किया, पूर्व सांसद पप्पू यादव पर मुकदमा

Wed, 13 May 2020 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 May 2020 05:54 AM IST
सार

  • ओखला सब्जी मंडी के पास कैप्टन गौर मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए मजदूरों ने पप्पू यादव की अगुवाई में प्रदर्शन किया
  • मौके पर एकत्रित 200 से 250 लोगों ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
  • प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना था कि उनकी घर वापसी के इंतजाम कराए जाएं

विज्ञापन
Former MP Pappu Yadav sued for violation of social distancing norms
बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते मजदूर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के नाम पर पूर्व सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं। ओखला सब्जी मंडी के पास कैप्टन गौर मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए मजदूरों ने पप्पू यादव की अगुवाई में प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अमर कॉलोनी थाने में पूर्व सांसद पप्पू यादव और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


बिहार के मजदूरों की मदद के नाम पर पूर्व सांसद व जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने दिल्ली मेंओखला सब्जी मंडी के पास कैप्टन गौर मार्ग में सैकड़ों मजदूरों की भीड़ की अगुवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर एकत्रित 200 से 250 लोगों ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना था कि उनकी घर वापसी के इंतजाम कराए जाएं। काम छूट चुका है और उनके पास खाने तक के लिए भी पैसे नहीं हैं। 

घर जाने के लिए टिकट करा सकें, इतने भी पैसे नहीं बचे हैं। वहीं मजदूरों को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि वे उन सब को घर पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। यदि सरकार के पास रेलवे का किराया नहीं है तो वह किराया देने के लिए तैयार हैं। इस दौरान पप्पू यादव ने दिल्ली पुलिस के कार्यों की तारीफ करते हुए मजदूरों से उनके समर्थन में तालियां भी बजवाईं। 

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जल्द मदद का आश्वासन देकर मजदूरों का गुस्सा शांत कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन की वीडियो फुटेज की जांच की जाएगी। 


इस दौरान पूर्व सांसद ने क्या-क्या बातें कहीं, इसका पता लगाया जाएगा। वहीं पूर्व सांसद के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। 

कैसे एकत्रित हुए इतने लोग
एक साथ इतने मजदूर कैसे जमा हुए, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका। बताया जाता है कि मजदूरों को एकत्रित करने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed