फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former MP and BJP MLA avtar singh bhadana announced to contest Lok Sabha elections from Faridabad

पूर्व सांसद और बीजेपी एमएलए ने किया लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान, कहा- 4 साल में नहीं हुआ विकास

Mon, 03 Sep 2018 06:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल Updated Mon, 03 Sep 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
Former MP and BJP MLA avtar singh bhadana announced to contest Lok Sabha elections from Faridabad
अवतार सिंह भड़ाना (फाइल)

फरीदाबाद लोकसभा संसदीय सीट से तीन बार सांसद रह चुके तथा फिलहाल उत्तर प्रदेश से भाजपा के अवतार सिंह भड़ाना ने सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एतिहासिक पचोवन मंदिर पर माथा टेक फरीदाबाद संसदीय सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। 

विज्ञापन


भड़ाना ने कहा कि बृज क्षेत्र की इस पावन धरती पलवल में अपने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही अपने प्रचार की भी शुरूआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार साल के कार्यकाल में सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री ने फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र को 30 साल पीछे धकेल दिया है। अब फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र की उपेक्षा नहीं होने देंगे। भड़ाना की इस घोषणा से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।  
विज्ञापन


अवतार भड़ाना ने कहा कि उन्होंने फरीदाबाद से सांसद रहते हुए जिस तरह से संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी थी, उस गति को चार साल में पूरी तरह से रोक दिया गया है। भेदभाव से आज काम कराए जा रहे हैं। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के इस ब्रज क्षेत्र में आज हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर उन्होंने यहां से चुनावी युद्ध का शंख बजा दिया है। अवतार भड़ाना द्वारा की गई चुनाव लड़ने की घोषणा भाजपा हाईकमान द्वारा तो इशारा नहीं किया गया है। 


वे अन्य किसी राजनैतिक पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे यह खुलासा तो अवतार भड़ाना ने भी नहीं किया है, बस इतनी घोषणा की है कि वे फरीदाबाद से ही लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इस अवसर पर उनके साथ नारायण सिंह पप्पू, मनोहर सिंह पूर्व सरपंच गढ़ी। विश्व कुमार उर्फ भालू। अरुण चौधरी, धर्मेंद्र तंवर, अनूप सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed