{"_id":"5953e74e4f1c1bd0738b45e8","slug":"former-mp-ajay-chautala-joins-niece-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":" भांजी की शादी में पहुंचे पूर्व सांसद अजय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजी की शादी में पहुंचे पूर्व सांसद अजय चौटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस
- फोटो : amar ujala
पूर्व सांसद अजय चौटाला पेरोल पर बुधवार को अपनी भांजी की शादी में गुरुग्राम पहुंचे। शादी का समारोह स्थल एंबियंस मॉल के पास स्थित रिट्स होटल रहा। सांसद दुष्यंत चौटाला की भी शादी यहीं हुई थी।
विज्ञापन
जेल में बंद पूर्व सांसद अजय चौटाला की तीन बहने हैं। जिसमें सबसे छोटी बहन अंजली है। अंजली के पति डॉक्टर वीरेंद्र अंतिल मूलरूप से गोहना के रहने वाले हैं। हिसार के अर्बन इस्टेट में रहते हैं। वह प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग में अधिकारी हैं। अंजली की बेटी मीनाल अपने मामा व नाना से बहुत प्यार करती हैं।
विज्ञापन
दोनों लोग शादी में शामिल हों इसके लिए कानूनी अड़चन के तहत गुरुग्राम ही जगह चुनी गई। चौटाला परिवार के अधितर रिश्तेदार दिल्ली व आसपास के हैं। ऐसे में उसकी शादी भी दिल्ली में हो रही है। दिल्ली के वह कारोबारी बताये जा रहे हैं। 30 जून को रिसेप्शन हैं।
विज्ञापन