पूर्व विधायक की पत्नी ने लगाया AAP MLA पर आरोप,केस दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के मॉडल टाउन एमएलए अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज किया है। त्रिपाठी पर आरोप है कि दिसम्बर 2014 में उन्होंने बीजेपी के पूर्व विधायक की पत्नी के साथ धक्कामुक्की और मापरीट की थी।
पुलिस ने त्रिपाठी समेत चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अखिलेशपति त्रिपाठी और उनके सहयोगियों ने पूर्व बीजेपी विधायक की पत्नी समेत अन्य सहयोगियों को उस वक्त बंद कर दिया जब वो मॉडल टाउन में आयोजित पार्टी मीटिंग में हिस्सा लेने जा रहे थे।
अंदर बंद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस मामले को उठाया तो आप कार्यकर्ताओं की तरफ से कहा गया कि उनकी अनुमति के बिन मीटिंग आयोजित की गई थी। इसके बाद दोनो ही पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
पुलिस ने कई धाराओं में किया मामला दर्ज
चार्जशीट में पुलिस ने कहा है कि अखिलेशपति त्रिपाठी इस पूरे मामले के दौरान वहां मौजूद थे और उन्होंने पूर्व विधायक की पत्नी के साथ धक्कामुक्की की। आईपीसी की धारा 354, 323,341 के तहत आदर्शनगर थाने में त्रिपाठी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गवाहों के बयान दर्ज किया गए हैं साथ ही सुबूत के तौर पर तीन सीसीटीवी फुटेज को लिया जा रहा है। इससे पहले 2 जुलाई को तीस हजारी कोर्ट में मामले से जुड़े कागजात पेश किए गए।
पुलिस का कहना है कि त्रिपाठी के खिलाफ कई और शिकायतें भी हैं जिनकी जांच की जा रही है। इससे पहले भी आप के इस विधायक के खिलाफ फरवरी 2015 में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी भी हुई थी और बाद में जमानत मिल गई थी।