फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former LG entry in excise dispute told Sisodia statement misleading

Delhi Excise Policy: आबकारी विवाद में पूर्व एलजी का पलटवार, सिसोदिया के बयान को बताया भ्रामक

Wed, 10 Aug 2022 07:12 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 10 Aug 2022 07:12 AM IST
सार

पूर्व एलजी से इस मसले पर मंगलवार को विस्तृत बयान जारी किया। इसके बाद मौजूदा उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वह कैबिनेट सहयोगियों और पार्टी नेताओं को इस तरह के भ्रामक बयानों से दूर रखें।

विज्ञापन
Former LG entry in excise dispute told Sisodia statement misleading
अरविंद केजरीवाल-अनिल बैजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति पर चल रहे विवाद में पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। तत्कालीन एलजी के 48 घंटे पहले आबकारी नीति बदलने से जुड़े उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप नेताओं के बयानों को बैजल ने भ्रामक और आधारहीन बताया है।

विज्ञापन


पूर्व एलजी से इस मसले पर मंगलवार को विस्तृत बयान जारी किया। इसके बाद मौजूदा उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वह कैबिनेट सहयोगियों और पार्टी नेताओं को इस तरह के भ्रामक बयानों से दूर रखें। दूसरी तरफ, अपने आरोपों पर टिकी दिल्ली सरकार ने एक बार फिर सवाल किया है कि मूल मसले से भटकाने की जगह पूर्व उपराज्यपाल इसका जवाब दें कि आखिरकार दुकानें खोलने से महज 48 घंटे पहले किन वजहों से आबकारी नीति में बदलाव किया था।

विज्ञापन

सांविधानिक दायित्वों को निभाया : बैजल

इससे पहले पूर्व एलजी अनिल बैजल ने बयान जारी कर कहा है कि मनीष सिसोदिया की तरफ से लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि नई नीति लागू किए जाने से पहले कई बार सरकार की तरफ से लिए गए निर्णय को कानूनी लिहाज से फाइल में कमियों को दूर करने के भी निर्देश दिए थे। नॉन कनफर्मिंग एरिया में शराब की दुकानें खोलने की मंजूरी नहीं दिए जाने के मामले में सांविधानिक दायित्वों को निभाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में भी कानूनी तौर पर दिल्ली के नॉन कंफर्मिंग एरिया में शराब की दुकानें खोलने की इजाजत नहीं है। इससे जुड़े मामलों की शिकायतें और अदालत में लंबित मामलों को देखते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया।

पूर्व उपराज्यपाल ने अपने बयान में कहा है कि 10 दिसंबर, 2021 को कमेटी ने नॉन कंफर्मिंग वार्ड की 67 दुकानों को नजदीकी कंफर्मिंग एरिया में खोलने की इजाजत के लिए आबकारी विभाग से इस मामले में विचार करने को कहा। अगर लाइसेंसी दुकान कंफर्मिंग एरिया में है तो अतिरिक्त दुकान के लिए नॉन कॉफर्मिंग एरिया में आबकारी विभाग विचार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed