{"_id":"5a702f484f1c1b805a8b6e5a","slug":"former-judge-statement-was-not-recorded-in-pf-scam-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो इसलिए नहीं हुई पीएफ घोटाले में पूर्व जज की गवाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...तो इसलिए नहीं हुई पीएफ घोटाले में पूर्व जज की गवाही
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:21 PM IST
सार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई की विशेष अदालत में सोमवार को नजारत घोटाला केस में गवाह पेश नहीं होने के चलते गवाही नहीं हो सकी। वहीं, 50 आरोपी कोर्ट में पेश हुए। केस की अगली सुनवाई पांच फरवरी को होगी।
विज्ञापन
सीबीआई की विशेष अदालत में इस केस में नोएडा के पूर्व जिला जज एसएनएच जैदी की गवाही होनी थी, लेकिन निजी कारणों के चलते वह कोर्ट में पेश नहीं हो सके। उन्होंने एक अभियुक्त मिथलेश उपाध्याय की सेंशन अथॉरिटी केस चलाने के लिए दी थी।
विज्ञापन
उनके नहीं आने पर सुनवाई नहीं हो सकी। गौरतलब है 2001 से 2007 के बीच न्यायालय परिसर में करोड़ों रुपये का नजारत घोटाला हुआ था। सीबीआई कोर्ट की तत्कालीन जज रमा जैन ने वादी बनकर मुख्य आरोपी नाजिर आशुतोष अस्थाना समेत 63 अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने आशुतोष अस्थाना को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने मामले की जांच की तो पांच जज समेत 71 कर्मचारियों को इस केस में अभियुक्त बनाया गया। केस के विचारण के दौरान ही जेल में बंद अभियुक्त अस्थाना की मौत हो गई थी।