{"_id":"64ecf1fa4ea2ffafdf0017c3","slug":"former-high-court-justice-jayant-nath-appointed-as-temporary-chairman-of-derc-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जयंत नाथ डीईआरसी के अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त, जल्द संभालेंगे कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जयंत नाथ डीईआरसी के अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त, जल्द संभालेंगे कार्यभार
Tue, 29 Aug 2023 12:44 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:44 AM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कुछ सप्ताह बाद सरकार ने यह कदम उठाया। सरकारी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जयंत नाथ जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
DERC
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जयंतनाथ को शहर के विद्युत नियामक डीईआरसी का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कुछ सप्ताह बाद सरकार ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जयंत नाथ जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं। दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) के प्रमुख को लेकर आप सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच मतभेदों के बीच जयंत नाथ को चार अगस्त को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस उमेश कुमार को इस पद पर नियुक्त करने के केंद्र के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन