{"_id":"66858a38de30d0df720ba9a6","slug":"former-deputy-pm-lal-krishna-advani-admitted-to-apollo-hospital-in-delhi-2024-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lal Krishna Advani: लाल कृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lal Krishna Advani: लाल कृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती
Tue, 06 Aug 2024 03:40 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 06 Aug 2024 03:40 PM IST
सार
देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। एक सप्ताह में दूसरी बार तबीयत बिगड़ी है।
विज्ञापन
लाल कृष्ण आडवाणी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व उप प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को रात 9 बजे डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे निगरानी में हैं। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अपोलो अस्पताल की ओर से यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
बीते सप्ताह भी पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी एम्स नई दिल्ली में भर्ती हुए थे। डॉक्टर ने उन्हें फॉलोअप में आने के लिए सलाह दी थी। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। 96 वर्षीय आडवाणी को बुधवार देर रात दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें एम्स के जिरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 26 जून बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उन्हें भर्ती कराया गया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उम्र संबंधी परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
विज्ञापन
वह 2014 के बाद से ही सक्रिय राजनीति से दूर हैं। हाल ही में उनकी तस्वीर सामने आई थी, जब एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने उनके घर गए थे और उनका आशीर्वाद लिया था।