फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Delhi government minister Rajkumar Anand joins BJP

Delhi: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद ने थामा भाजपा का दामन, छतरपुर विधायक ने भी छोड़ा AAP का साथ

Wed, 10 Jul 2024 02:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 10 Jul 2024 02:15 PM IST
सार

दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके और आम आदमी पार्टी को अलविदा कह चुके राजकुमार आनंद ने आज बसपा का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। लोकसभा चुनाव से पहले मंत्री पद से इस्तीफा देकर वे बसपा में शामिल हुए थे। इनके अलावा आप के छतरपुर से विधायक करतार सिंह तंवर और आप पार्षद उमेद सिंह फोगाट भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
Former Delhi government minister Rajkumar Anand joins BJP
राजकुमार आनंद भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आप को बड़ा झटका दिया है। बुधवार को दिल्ली सरकार के पूर्व सामाजिक कार्य मंत्री मंत्री राजकुमार, छतरपुर से विधायक करतार सिंह तंवर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में इन दोनों नेताओं के अलावा पटेल नगर से पूर्व विधायक वीणा आनंद, छतरपुर से पार्षद उमेश सिंह फोगाट, हिमाचल प्रदेश के आप प्रभारी रत्नेश गुप्ता और सह प्रभारी सचिन राय भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। लोकसभा चुनाव से पूर्व दिल्ली सरकार पर अनुसूचित जाति विरोधी बताते हुए राजकुमार ने मंत्री पद के साथ ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी में सभी नए सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि हम सबके लिए दो-दो गर्व का विषय है। एक तरफ नए सदस्यों की आने से भाजपा परिवार बढ़ा है तो दूसरी तरफ रूस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनके आवास के अंदर ही एक महिला संसद के साथ अभद्रता की जाती है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राजकुमार आनंद ने किस प्रकार से केजरीवाल सरकार पर दलित विरोधी होने का न सिर्फ आरोप लगाया बल्कि उसे प्रमाणित भी किया। इसी पीड़ा ने उन्हें अपनी पार्टी को छोड़ने के लिए मजबूर किया। करतार सिंह तंवर एक ईमानदार छवि वाले नेता हैं जिन्होंने जनता के हित में कई सारे काम किए हैं। राजकुमार आनंद ने कहा कि दलितों के बच्चों के विकास के लिए आए हजारों करोड़ रुपये दिल्ली सरकार में गायब हो जाता है। दलित बच्चों के लिए खर्च होने वाली रकम पर राजनीति की जाती है। करतार सिंह तंवर ने कहा कि दिल्ली की जनता पिछले 2 वर्षों में बदहाल हो गई है। दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार आनंद ने नई दिल्ली सीट से बसपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव
राजकुमार आनंद ने हाल में हुए लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज ने जीत दर्ज की थी। राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री थे। उन्होंने दिल्ली सरकार पर अनुसूचित जाति विरोधी बताते हुए मंत्री पद के साथ ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed