{"_id":"59fd6bf94f1c1bc1678b91e0","slug":"former-congress-mla-from-timarpur-surinder-pal-singh-bittu-joins-aam-aadmi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक ने 'आप' का पकड़ा साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक ने 'आप' का पकड़ा साथ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Nov 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस से सिख नेताओं के जाने का सिलसिला जारी है। अरविंदर सिंह लवली के भाजपा में जाने के छह माह बाद पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के करीबी रहे सिख नेता व दो बार विधायक रह चुके सुरिंदर पाल सिंह बिट्टू ने शनिवार को आप का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
शनिवार को पार्टी कार्यालय में दिल्ली संयोजक गोपाल राय की मौजूदगी में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुरिंदर तिमारपुर से 2002-03 में पार्षद रहने के साथ 2003 से 2013 के बीच दो बार विधायक भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
गोपाल राय ने बताया कि सुरिंदर वर्तमान में कांग्रेस के करावल नगर जिलाध्यक्ष थे। उन्होंने पूरी टीम के साथ पार्टी ज्वाइन की है। आप नेता आशुतोष ने सुरिंदर को आप की टोपी पहनाकर पार्टी ज्वाइन कराया।
विज्ञापन
सुरिंदर आप में आने की वजह केजरीवाल सरकार के कामकाज को बताया। कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर उन्होंने कहा कि वे सिर्फ केजरीवाल सरकार की ओर से सामाजिक सरोकार को लेकर किए गए काम से प्रभावित हैं। यह कोई चुनावी साल नहीं है जिसके चलते वह आप ज्वाइन कर रहे है।
दोनों को जरूरत
बताया जा रहा है बिट्टू को जितना आप की जरूरत है उतनी ही आप को भी उनकी जरूरत है। तिमारपुर से मौजूदा विधायक पंकज पुष्कर के विरोधी सुर अपनाने के बाद पार्टी को वहां एक चेहरे की जरूरत है। वहां से दो बार विधायक रह चुके सुरिंदर को लेकर पार्टी ने वहां एक चेहरा खड़ा किया है। बिट्टू को भी उम्मीद है कि आने वाले चुनाव में उन्हें पार्टी यहां से मौका देगी।