पूर्व बसपा सांसद कर रहे हैं गवाहों को गुमराह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने नौकरानी हत्याकांड मामले में आरोपी बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जमानत रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में उन पर गवाहों को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। हाईकोर्ट ने धनंजय का नोटिस जारी कर जबाव तलब किया है।
न्यायमूर्ति जेआर मिड्ढा ने आरोपी धनंजय को 12 जनवरी तक स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि क्यों न उसकी जमानत रद्द कर दी जाए। धनंजय को रेप के एक अन्य मामले में हालही में अदालत ने बरी किया था।
पुलिस की और से दायर अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि आरोपी पुलिस सुरक्षा प्रदान गवाहों को प्रभावित कर रहा है जबकि अदालत ने उसे सशर्त जमानत प्रदान की थी कि वह गवाहों से संपर्क नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखे बिना ही पहले आरोपी को अंतरिम जमानत प्रदान कर दी और बाद में उसे नियमित जमानत प्रदान कर दी।
धनंजय व उनकी पत्नी जागृति सिंह को पुलिस ने पिछले वर्ष राखी नाम की नौकरानी की हत्या व अन्य नौकरों को प्रभावित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में उनके खिलाफ आरोपपत्र भी दायर हो चुका है। ट्रायल कोर्ट ने धनंजय को अंतरिम जमानत प्रदान की थी।