{"_id":"592ffe8e4f1c1ba915bde0c8","slug":"former-bjp-mla-vijay-jolly-robbed-while-having-golgappas-in-south-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलगप्पा खा रहे थे भाजपा के ये बड़े नेता और चोर ले गए लैपटॉप और कैमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोलगप्पा खा रहे थे भाजपा के ये बड़े नेता और चोर ले गए लैपटॉप और कैमरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Jun 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
विजय जॉली की कार लूटी
- फोटो : हिंदुस्तान टाइम्स
गोलगप्पा ऐसी चीज है जिसे हर कोई पसंद करता है। लेकिन अगर यही गोलगप्पा खाते-खाते आपका कीमती सामान चोरी हो जाए तो ये आपको काफी महंगा पड़ सकता है।
विज्ञापन
ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली भाजपा के पूर्व विधायक विजय जॉली के साथ जो दक्षिण दिल्ली के लाडो सराय में सड़क किनारे अपनी कार खड़ी कर गोलगप्पे खा रहे थे और कुछ बदमाश उनकी कार में रखा लैपटॉप, कैमरा और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा ले गए।
विज्ञापन
विजय जॉली के अनुसार उन्होंने घटना के तुरंत बाद दो मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों को देखा था और उनका पीछा करने की कोशिश की लेकिन ट्रैफिक जाम की वजह से वो भाग निकले।
विज्ञापन
इसके बाद जॉली ने साकेत पुलिस स्टेशन को संपर्क किया और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि अब भी चोरों की पहचान नहीं हो पाई है। दिल्ली भाजपा के जनरल सेक्रेटरी और उपाध्यक्ष रह चुके विजय जॉली ने बताया कि वो संगम विहार के अपने दफ्तर से बुधवार को जनकपुरी जा रहे थे।