{"_id":"5efbded58ebc3e42e303ec69","slug":"foreigner-arrested-with-heroin-worth-50-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख की हेरोइन के साथ विदेशी नागरिक गिरफ्तार, साथियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख की हेरोइन के साथ विदेशी नागरिक गिरफ्तार, साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 01 Jul 2020 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Jul 2020 06:24 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार...
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनेस वीजा पर भारत आकर ड्रग की तस्करी करने वाले अफ्रीकी मूल के एक नागरिक को मोहन गार्डन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 260 ग्राम हेरोइन बरामद की है जिसकी कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि आरोपी की पहचान अफ्रीकी देश पीएफ आइवरी कोस्ट निवासी जॉन जैक्स(30) के रूप में हुई है। एसआई जगवीर के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। पुलिस टीम को देखते ही अफ्रीकी मूल का व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने उसे पीछा कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पेंट के जेब से हेरोइन मिली।
विज्ञापन
पूछताछ में जॉन ने बताया कि वह बिजनेस वीजा पर भारत आया था। लेकिन जल्द रुपये कमाने के लिए यहां रह रहे अफ्रीकी मूल के लोगों के संपर्क में आकर ड्रग्स का कारोबार करने लगा। पहले वह छोटे स्तर पर ड्रग सप्लाई करता था। लेकिन बाद में ज्यादा मात्रा में उसे सप्लाई करने लगा।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि जॉन के साथ उसकी कई महिला मित्र भी रहती है जो उसपर आश्रित है। पुलिस ने जॉन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका पासपोर्ट और वीजा को जब्त कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर धंधे में शामिल अन्य लोगों की जानकारी लेकर उनकी धरपकड़ में जुट गई है।