{"_id":"11dc4cf37ef3f7b9ec5943f8ee665c78","slug":"foreign-women-arrested-at-the-airport-with-banned-drugs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी महिला ड्रग संग एयरपोर्ट पर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी महिला ड्रग संग एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Apr 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्र्ट पर मौजूद सीआईएसएफ की सर्विलांस टीम ने प्रतिबंधित ड्रग की तस्करी करने वाली एक विदेशी महिला को पकड़ा है। आरोपी महिला के बैग से करीब साढ़े 12 किलो ड्रग मिले हैं। जिसकी कीमत करीब साढ़े 12 लाख रुपये आंकी गई है। जिंम्बाब्वे की रहने वाली आरोपी महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। सीआईएसएफ ने महिला को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंप दिया है। ब्यूरो के अधिकारी महिला से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब पौने तीन बजे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ की सर्विलांस टीम ने एक महिला को टर्मिनल तीन पर संदिग्ध अवस्था में घुमते हुए देखा। सर्विलांस टीम ने एक्सरे मशीन पर मौजूद सीआईएसएफ कर्मियों को महिला की बैग की विशेष तौर पर जांच करने को कहा। तलाशी के दौरान महिला के बैग में संदिग्ध वस्तु दिखी। सीआईएसएफ कर्मियों ने बैग खोलकर उसकी तलाशी ली।
विज्ञापन
बैग में दो पॉकेट मिले। पॉकेट में ड्रग होने के शक में सीआईएसएफ ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। अधिकारियों के पुष्टि करने के बाद महिला को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंप दिया।
विज्ञापन
जांच में महिला की पहचान जिंम्बाब्वे की रहने वाली मोयो सेंड्रा(24) के तौर पर हुई। मोयो टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। यहां से वह अबू धाबी होते हुए जोहानसवर्ग जाने के लिए एयरपोर्ट पर आई थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी उससे पूछताछ में जुटे हैं।