फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Foreign thugs are cheating people of Noida by changing their identity

'विषकन्या' डसने को तैयार: रोसी तो कभी किसी और का धर रही रूप, नोएडा के लोग रहें होशियार...ऐसे तलाशती है शिकार

Tue, 05 Sep 2023 11:10 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 05 Sep 2023 11:10 PM IST
सार

साइबर क्राइम थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव का कहना है कि इस तरह की ठगी में नाइजीरियन गिरोह शामिल है। नाइजीरियन गिरोह के अपराधी ही लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।

विज्ञापन
Foreign thugs are cheating people of Noida by changing their identity
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप सोशल नेटवर्किंग साइट पर विदेशी युवक-युवतियों से ऑनलाइन दोस्ती कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। विदेशी नाम से प्रोफाइल बनाकर साइबर जालसाज सक्रिय हैं। यह जालसाज लोगों से लगातार ठगी कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में नोएडा की महिला इंजीनियर से जालसाजों ने यूएसए में डॉक्टर बताकर 22 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसी तरह इंजीनियर से एक दिन पहले विदेशी युवती ने 5.77 लाख रुपये की ठगी की थी। नोएडा-ग्रेनो में इस तरह की लगातार घटनाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन

सोशल नेटवर्किंग साइट पर युवतियां व युवक बनकर गिफ्ट के नाम पर लगातार ठगी कर रहे हैं। दरअसल साइबर ठग खुद को बड़ी कंपनियों व संगठन में बड़े पद पर तैनात बताकर सोशल साइट पर दोस्ती करते हैं और गिफ्ट लेकर भारत आने की बात कहकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। नोएडा में दो दिन में दो बड़ी साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं। सेक्टर-19 निवासी आईटी इंजीनियर मीनाक्षी डोरा ने पुलिस से शिकायत की है कि 1 जुलाई को उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर डॉ. जॉन से हुई थी। आरोपी ने खुद को यूएसए में डॉक्टर होने की बात कही। बातचीत होते-होते दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। आरोपी ने युवती के पास अपनी कई अच्छी फोटो भेजी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने कहा एक दोस्त होने के नाते वह उनके लिए कुछ गिफ्ट भेज रहा है। जिसमें महंगे सामान और आभूषण शामिल हैं। इसकी एक फोटो भी जालसाज ने युवती के पास भेजा। इसके कुछ दिन बाद एक व्यक्ति ने युवती के पास व्हाट्सऐप कॉल किया। आरोपी ने बताया कि वह डिलीवरी एजेंट बोल रहा है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक पार्सल आया है। सिक्योरिटी क्लियर कराने के लिए 5.50 लाख रुपये देने होंगे। इस तरह टैक्स की बात करके आरोपी ने 22.70 लाख रुपये ले लिए। इससे पहले सोमवार को विदेशी युवती बनी रोसी ने धीरज से मिलने के लिए यूरोप से मुंबई आने की बात कही और हवाई अड्डे पर कस्टम क्लियरेंस के नाम पर 5.77 लाख रुपये की ठगी कर ली। 

विज्ञापन

नाइजीरियन गैंग कर रहा इस तरह की ठगी 
साइबर क्राइम थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव का कहना है कि इस तरह की ठगी में नाइजीरियन गिरोह शामिल है। नाइजीरियन गिरोह के जालसाज ही विदेशी युवती बनकर देश के लोगों के साथ दोस्ती करते हैं और लाखों डॉलर व पाउंड के गिफ्ट लेकर भारत आने की बात कहकर साइबर ठगी को अंजाम देते हैं। नोएडा में हर महीने तीन से चार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed