फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Foreign prisoners lodged in Tihar Jail in drug smuggling case hanged to death

तिहाड़ जेल में आत्महत्या: मादक द्रव्य की तस्करी के मामले में बंद था विदेशी कैदी, सेल में फांसी लगाकर दी जान

Sat, 12 Mar 2022 08:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 12 Mar 2022 08:32 PM IST
सार

तिहाड़ जेल में बंद यूगांडा निवासी यूसीबीयूस एमकाडिएट ने सेल में ही कंबल को फाड़कर उसकी रस्सी बनाई और पंखे में फंदा डालकर लटक गया। 25 फरवरी को यूसीबीयूस एमकाडिएट को तिहाड़ जेल नंबर दो में बंद किया गया था। जेल अधिकारियों के मुताबिक छह मार्च को उसके सेल में बंद कैदी बाहर गया था। इस दौरान उसने जान दे दी। मामले की न्यायिक जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Foreign prisoners lodged in Tihar Jail in drug smuggling case hanged to death
तिहाड़ जेल में विदेशी कैदी ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : amar ujala

विस्तार

मादक द्रव्य की तस्करी में तिहाड़ जेल में बंद एक विदेशी कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। कैदी को कस्टम विभाग ने गिरफ्तार किया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जेल प्रशासन ने मृत कैदी के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और उनके भारत आने के बाद उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामले की न्यायिक जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


मृत कैदी की पहचान यूगांडा निवासी यूसीबीयूस एमकाडिएट के रूप में हुई है। 25 फरवरी को यूसीबीयूस एमकाडिएट को तिहाड़ जेल नंबर दो में बंद किया गया था। जेल अधिकारियों के मुताबिक छह मार्च को उसके सेल में बंद कैदी बाहर गया था। इसी दौरान यूसीबीयूस ने कंबल को फाड़कर उसकी रस्सी बनाई और फंदा गले में डालकर पंखे से लटक गया। दूसरे कैदी सेल में वापस आए तब उसे फंदे से लटका देखा। 
विज्ञापन


तुरंत घटना की जानकारी जेल प्रशासन को दी गई। जेल कर्मचारी ने उसे फंदे से नीचे उतारने के बाद जेल के अस्पताल में ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधिकारियों के मुताबिक पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने खुदकुशी क्यों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed