{"_id":"5e644af18ebc3ef4060f96a6","slug":"foreign-currency-worth-rs-140-million-recovered-from-foreigners","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेशियों से 1.40 करोड़ की विदेशी मुद्रा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेशियों से 1.40 करोड़ की विदेशी मुद्रा बरामद
Sun, 08 Mar 2020 07:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 08 Mar 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईएसएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विदेशी नागरिकों से 1.40 करोड़ की विदेशी मुद्रा बरामद की है। किर्गिस्तान के रहने वाले मात्केरिमोव मिर्लान और ओरजेबाव रुस्लान इस मुद्रा को अल्माटी लेकर जा रहे थे। इन दोनों को कस्टम के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि 6 मार्च की रात 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात सर्विलांस टीम ने टर्मिनल-3 पर दोनों विदेशियों को संदिग्ध हालात में घूमते देखकर हिरासत में लिया। उनके बैग की एक्सरे मशीन पर जांच के दौरान उसमें संदिग्ध वस्तु दिखी।
विज्ञापन
सीआईएसएफ कर्मियों ने बैग की तलाशी ली तो उसमें 1.76 लाख अमेरिकी डॉलर मिले। ये दोनों बिश्केक से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे और उन्हें यहां से अल्माटी जाना था।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और न ही कोई कागजात पेश किए। सीआईएसएफ अधिकारियों ने दोनों को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया।