फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather Forecast IMD Predict Rain Alert In UP Delhi-NCR Know Full Weather Report in Hindi

कभी धूप कभी बारिश: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में आज बरसेंगे बदरा, IMD का अलर्ट; पढ़ें मौसम की रिपोर्ट

Tue, 06 Jun 2023 08:24 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 06 Jun 2023 08:24 AM IST
सार

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान बताया है। थोड़ी देर में उत्तर प्रदेश के कासगंज, गंजडुंडवारा, एटा और मैनपुरी इलाके में बारिश और बूंदाबांदी होगी। मानसून 25 जून तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Forecast IMD Predict Rain Alert In UP Delhi-NCR Know Full Weather Report in Hindi
फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

आषाढ़ का महीना शुरू हो चुका है। ऐसी गर्मी में मौसम की आंख मिचौली जारी है। गर्मी, धूप और बारिश की वजह से मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश को लेकर मौसम की जानकारी दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कासगंज, गंजडुंडवारा, एटा और मैनपुरी के इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। 

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में बीती रात बारिश हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिन में तापमान 40 डिग्री पार हो जाएगा। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि नौ से 11 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नजफगढ़ में 39.7, नरेला में 39.5, पूसा में तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एनसीआर में सर्वाधिक तापमान फरीदाबाद में 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुडगांव में 38.3, नोएडा में 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।मौसम विभाग का कहना है कि अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। इस सप्ताह के अंत तक पारा 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश का मौसम
सोमवार की सुबह से दोपहर तक तीखी धूप से परेशान राजधानी के लोगों को शाम को चली तेज झोंकेदार हवा ने गर्मी से राहत दी। हालांकि हवा के बाद चली आंधी शहर में कई नुकसान भी कर गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को बूंदाबांदी के बावजूद तापमान बढ़ने के आसार जताए हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और उत्तर पूर्व राजस्थान और आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। इस दौरान दिन का तापमान में 1.3 डिग्री की कमी आई पारा 38.7 डिग्री और रात का पारा 26.4 डिग्री दर्ज हुआ।

हरियाणा का मौसम
हरियाणा में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी की संभावना है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। अगले दो दिनों तक बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने जानकारी देते हुए कहा कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से आगे निकलने के साथ ही फिर से हवाओं की दिशा बदल जाने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।

कब पहुंचेगा उत्तर भारत में मानसून
आईएमडी के अनुसार, चार जून को मानसून केरल पहुंच जाएगा है। अब यहां दो से चार दिन मानसून को पहुंचने में लगेंगे। सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो अब उत्तर दिशा में बढ़ रहा है। इसका गंभीर असर मानसून के केरल के तट की ओर बढ़ने पर होगा। इसके बाद 10 जून को महाराष्ट्र तक पहुंचेगा। गुजरात में 20 जून और अन्य इलाकों में 25 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में 25 जून तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed