फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Forcefully shave muslim men beard allegedly Jail in gurugram

जबरदस्ती दाढ़ी काटने के मामले में आरोपियों को हुई जेल, इस वजह से हुआ था विवाद

Thu, 02 Aug 2018 08:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 02 Aug 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
Forcefully shave muslim men beard allegedly Jail in gurugram
crime

खांडसा मंडी के पास मुस्लिम युवक जफरूद्दीन को पाकिस्तानी कहकर उससे मारपीट करने और  दाढ़ी काटने के मामले में बुधवार देर रात गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को बृहस्पतिवार दोपहर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। बृहस्पतिवार सुबह नूंह (मेवात) के विभिन्न गांवों के सरपंच पीड़ित के साथ गुरुग्राम पहुंचे। 

विज्ञापन


पटौदी रोड वक्फ बोर्ड में बैठक के बाद पुलिस आयुक्त केके राव से मुलाकात की। पहले नमाज प्रकरण और अब दाढ़ी कटवाने के मुद्दे पर पुलिस दबाव में है। हालांकि मामले में तूल पकड़ता देख पुलिस ने शुरुआती जांच में बाल व दाढ़ी बनवाने को लेकर हुए झगड़ा की बात कही है।  पुलिस उपायुक्त (अपराध) ने पाकिस्तानी कहने की बात को नकार दिया है। 
विज्ञापन


गांव बादली निवासी जफरूद्दीन सेक्टर-29 में होटल चलाता है। 31 जुलाई की शाम वह अपने कारीगर (कुक) के साथ खांडसा मंडी में आया था। यहां वह मंडी के पास कारीगर की शेव करवाने  गया था, जहां सैलून में पहले से ही नाई सहित दो अन्य युवक थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक भावना को पहुंचाई ठेस

आरोप है कि यहां मौजूद दो युवकों ने उसे पाकिस्तानी कहते हुए उसके साथ मारपीट की व उसकी दाढ़ी कटवा दी। बुधवार रात शिकायत के बाद सेक्टर-37 थाना पुलिस ने मामला दर्ज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी गौरव उर्फ टेड़ा, रोहतक निवासी नितिन व नाई की पहचान बरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी इकलास के रूप में हुई।

धार्मिक भावना को पहुंचाई ठेस
इस घटना की खबर के बाद नूंह के विभिन्न गांवों के सरपंच एकत्र हुए और इसे धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की बात कहते हुए पुलिस आयुक्त के के राव से मुलाकात की। पुलिस आयुक्त ने इस पर उचित कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस उपायुक्त सुमित कुहाड़ ने बताया कि पीड़ित का गौरव और नितिन के साथ शेविंग के लिए पहले नंबर लेने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें उन्होंने नाई के साथ मिलकर उसकी दाढ़ी काट दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed