फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   For the first time in Delhi corona active patients close to 31 thousand 

दिल्ली में पहली बार 31 हजार के करीब हुए कोरोना के सक्रिय मरीज, बीते एक माह में बढ़े 19 हजार

Thu, 17 Sep 2020 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Sep 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
For the first time in Delhi corona active patients close to 31 thousand 
कोरोना जांच... - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में पहली बार कोरोना संक्रमण के कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 31 हजार के करीब पहुंच गई है। बीते एक माह में ही 19 हजार रोगी बढ़े हैं। संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या लगातार कम होने से सक्रिय मरीज बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस समय 30,914 एक्टिव केस हैं। 27 जून को यह आंकड़ा अपने सर्वाधिक स्तर पर पहुंचा था। तब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 28,329 हो गई थी। उसके बाद से मरीज लगातार कम हो रहे थे और 4 अगस्त को घटकर 9897 रह गए थे। 
विज्ञापन


उस दौरान 45 दिनों में ही 18,432 मामले कम हो गए थे। अगस्त के दूसरे सप्ताह से यह तस्वीर बदलने लगी। इस दौरान दैनिक संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी और उसके मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या कम होने लगी। इसी वजह से रिकवरी दर 91 से घटकर 84 फीसदी रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स के कम्युनिटी मेडिसन विभाग के डॉक्टर संजय बताते हैं कि दैनिक संक्रमितों की संख्या अब औसतन चार हजार हो गई है। जांच बढ़ने के कारण ज्यादा मामले पकड़ में आ रहे हैं। उनके मुकाबले कम मरीज ठीक हो रहे हैं। उम्मीद है कि अगले माह सक्रिय मरीज फिर से कम होेने लगेंगे।

ये है स्थिति
तारीख    सक्रिय मरीज
अगस्त
04    9,897  
08    10,667  
12    10,946  
16    10,852  
20    11,271
24    11,626
28    13,550

सितंबर
01    15,870 
04    18,842
08    22,377
12    28,059
15    29,787
16    30,914
नोट : आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed