फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   for Diwali UP Roadways have special scheme

दीपावली को लेकर यूपी रोडवेज की खास योजना

Wed, 04 Nov 2015 02:20 AM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 04 Nov 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
for Diwali UP Roadways have special scheme

नोएडा डिपो के एआरएम परवेज बशीर ने बताया कि पर्व पर अलीगढ़, आगरा और मेरठ जाने वाले यात्रियों की संख्या में खासा इजाफा होता है। मेरठ के लिए 26 बसें चलाई जाती हैं।

विज्ञापन


यात्रियों की संख्या बढ़ने पर 10 फेरा अतिरिक्त बढ़ाया जाएगा। वहीं अलीगढ़ और आगरा के लिए नौ-नौ बसें चलती हैं। इन रूटों पर 20 अतिरिक्त फेरे बढ़ेंगे। अधिकारियों का कहना है कि डिपो में करीब 70 गाड़ियां रात में होती है।
विज्ञापन


पर्व के दौरान सभी बसें सड़क पर होंगी। आम दिनों में नोएडा से करीब 40 हजार यात्री रोजाना सफर करते हैं। इसमें नोएडा डिपो से करीब 20 हजार यात्री शामिल होते हैं। पर्व के दौरान इनकी संख्या में करीब 20 फीसदी इजाफा हो जाता है। नोएडा डिपो से 159 बसें अलग-अलग रूटों पर चलाई जाती हैं। इनमें सिटी के अलावा लंबी दूरी की बसें भी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिले में यूपी रोडवेज के बेड़े में नई बसें जुड़ेंगी। अधिकारियों ने मुख्यालय से 80 बसों की मांग की है। सभी बसें अनुबंध के आधार पर चलाई जाएंगी। हालांकि करीब 10 दिन में पता चलेगा कि नोएडा और ग्रेनो डिपो को कितनी बसें मिलेंगी।

बसों को अभी मरम्मत के बल पर चलाया जा रहा है। अगर इन खटारा और रिटायरमेंट के कगार पर खड़ी बसों को बेड़े से एकाएक हटा दिया जाए तो डिपो में बसों की कमी हो जाएगी। यही वजह है कि अब रोडवेज प्रबंधन मुख्यालय से नई बसें देने की गुहार लगा रहा है।

बेड़े से अलग करने के नियम के मुताबिक ,नोएडा डिपो की करीब एक तिहाई बसों की रिटायरमेंट की उम्र पूरी हो चुकी है। वहीं, एक तिहाई से ज्यादा बसें भी उम्र और किलोमीटर के हिसाब से अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। ग्रेनो डिपो की हालत भी करीब-करीब ऐसी ही है। कानपुर डिपो से भेजी गई 42 खटारा बसें भी पूरी तरह मरम्मत पर निर्भर है।


क्या कहता है नियम
अधिकारियों के मुताबिक , उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के नियमानुसार किसी भी रोडवेज बस का संचालन 8 साल और 8 लाख किलोमीटर तक किया जा सकता है। इसके बाद बस को कंडम घोषित कर नीलाम करने का प्रावधान है। मुख्यालय से नीलामी की अनुमति दी जाती है। हालांकि मरम्मत के लिए एजेंसी से 10 साल तक का करार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed