फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Food and vegetable price becomes high in delhi violence

दिल्ली हिंसाः निवाला हुआ मंहगा, लोगों की बढ़ी परेशानी

Sat, 29 Feb 2020 04:07 AM IST
संजीव कुमार झा किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 29 Feb 2020 04:07 AM IST
सार

  • आटा 50 तो प्याज बिक रहा 70 रुपये किलो
  • दूर दराज से खाद्य सामग्री ला रहे लोग

विज्ञापन
Food and vegetable price becomes high in delhi violence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा, करावलनगर, गोकलपुरी व खजूरी इलाके में हुई हिंसा ने लोगों के मुंह का निवाला महंगा कर दिया है। आटे से लेकर सब्जियों के दाम में 20 से 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। खाद्य सामग्री के मूल्य बढ़ने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें भी बढ़ चुकी हैं। लोगों ने कहा कि महंगाई के कारण बाहरी इलाकों से राशन खरीद कर ला रहे हैं।वहां पर इनके दामों में इजाफा नहीं हुआ है।

विज्ञापन


करावलनगर इलाकेेे में आटा जहां 50 रुपये किलो तो वहीं प्याज के दाम 70 रुपये प्रति किलो पर पहुंचे हुए हैं। स्थानीय निवासी विवेक ने बताया कि हिंसा से पहले आटा 30 रुपये किलो बिक रहा था। वहीं, प्याज के दाम भी 50 रुपये किलो थे। वहीं पहले टमाटर के दाम 10 रुपये थे जबकि अब यह 30 रुपये हैं।
विज्ञापन


आलू जहां पहले 20 रुपये किलो में मिल रहा था, उसकी कीमत अब 30 रुपये किलो है। मटर की बात करें तो इसके दाम 30 से बढ़कर 60 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, गोभी भी 20 से 60 रुपये किलो पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करावलनगर निवासी दीपा ने बताया कि हिंसा छिड़ने के बाद कुछ लोगों ने अपने घरों में राशन का स्टॉक जमा कर लिया था। इससे यहां की दुकानों में सीमित खाद्य सामग्री बची है। इस वजह से बढ़े दामों पर राशन व दूसरा सामान खरीदना पड़ रहा है।  

 

चटनी व दाल के सहारे गुजारे तीन दिन

स्थानीय लोगों ने बताया कि हिंसा के भड़कने के बाद सभी दुकानें बंद हो गई थीं। ऐसे में जिनके घरों में सब्जी नहीं थी। उन्होंने तीन दिन दाल व चटनी के सहारे काटे हैं। लोगों ने कहा कि आसपास के सब्जी विक्रेताओं ने डर के कारण अपनी दुकानें नहीं खोली थीं। वहीं, गलियों में भी फेरी वालों ने आना बंद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed