फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Food and mask being distributed during lockdown in Amar Ujala Foundation campaign

अमर उजाला फाउंडेशन : लॉकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन के साथ बांट रहे मास्क

Tue, 28 Apr 2020 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 28 Apr 2020 04:41 AM IST
विज्ञापन
Food and mask being distributed during lockdown in Amar Ujala Foundation campaign
जांच-पड़ताल और मास्क वितरण का कार्यक्रम... - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के दौरान अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले विभिन्न संस्थाएं जरूरतमंद लोगों को भोजन के साथ मास्क भी वितरित कर रहीं हैं। गाजियाबाद जिले में फाउंडेशन के साथ प्रमुख संस्थाओं ने सोमवार को भोजन के पैकेट्स के साथ फल और मास्क भी वितरित किए। 

विज्ञापन


परमार्थ समिति, गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन, अन्न पात्र संस्था और महाराजा अग्रसेन रसोई लगातार सेवा कार्य कर रहीं हैं। पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, सिविल डिफेंस और खुद संस्थाओं के पदाधिकारी भोजन का वितरण कर रहे हैं।
विज्ञापन


शामली में अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर शहर के बुढ़ाना रोड पर स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोिस्टिक सेंटर के मुख्य चिकित्सक डॉ. रीतिनाथ शुक्ला और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला गरीब परिवारों की लगातार मदद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को डॉक्टरों ने हॉस्पिटल स्टाफ के साथ शहर के मोहल्ला राजोवाला में गरीब परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई। कानपुर, उन्नाव और इटावा में भी दानवीरों ने जरूरतमंदों को राशन व लंच पैकेट उपलब्ध कराए। इटावा में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुलिस कर्मियों को चाय-नाश्ता भी उपलब्ध कराया।

एक मुट्ठी अनाज योजना
अमर उजाला फाउंडेशन के एक मुट्ठी अनाज अभियान के तहत सोमवार को वीर हनुमान मानव सेवा संस्था ने लोगों को खाना खिलाया। संस्था की रसोई मॉडल टाउन स्थित राधा कृष्ण मंदिर में चल रही है। महेंद्रगढ़ में श्री श्याम परिवार सेवा समिति ने भोजन वितरण किया। 


प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति और मोहल्ला सैनियान के युवाओं ने भी खाना बांटा। कनीना में श्री श्याम मंडल ने जरूरतमंदों को भोजन कराया। झज्जर में पंचायती गुरुद्वारा एवं बाबा नानक निष्काम सेवा समिति, आप और हम संगठन के पदाधिकारियों ने भोजन वितरित किया। सोनीपत में सेफ इंडिया फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति ने जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed