{"_id":"275c564b6bcd8c63d90175797db765e8","slug":"fog-increased-decreased-speed-of-trains-trains-are-late-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा बढ़ा, ट्रेनों की रफ्तार घटी, लेट रही ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा बढ़ा, ट्रेनों की रफ्तार घटी, लेट रही ट्रेनें
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 14 Dec 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत में बारिश और बूंदाबांदी के बाद कोहरा और बढ़ जाने से ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई। एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें भी कोहरे की वजह से लेट चल रही हैं।
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली से पूर्वोत्तर क्षेत्रों की ओर जाने वाली 20 से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। रविवार को शहीद एक्सप्रेस 14 घंटे और सीमांचल एक्सप्रेस 11 घंटे लेट रही। लंबी दूरी की कई ट्रेनें अपना दो दिन का सफर तीन दिन में पूरा कर रही हैं।
विज्ञापन
मौसम के करवट बदलने से अब एनसीआर में भी कोहरा पड़ने लगा है। हालांकि रेलवे कोहरे से निपटने के इंतजाम कर रहा है। लेकिन दृश्यता कम होने की वजह से ट्रेनों की गति धीमी हो रही है।
विज्ञापन
रविवार को दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस और दिल्ली से रक्सौल जाने वाली दरभंगा एक्सप्रेस 4-4 घंटे लेट रहीं। आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस 5 घंटे लेट रही। सीमांचल एक्सप्रेस 11 घंटे लेट रही।
अलीपुर-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 16 घंटे लेट रही। सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस 10 घंटे, गोमती एक्सप्रेस 3 घंटे लेट रही। नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 6:25 घंटे, आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस 2 घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस 2:25 घंटे, मगध एक्सप्रेस 3:20 घंटे लेट रहीं।