{"_id":"5dfe407b8ebc3e88217d2ab0","slug":"fog-halts-the-speed-of-planes-and-trains-passenger-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने थामी विमानों-ट्रेनों की रफ्तार, 47 से अधिक उड़ानें अन्य एयरपोर्ट भेजीं, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने थामी विमानों-ट्रेनों की रफ्तार, 47 से अधिक उड़ानें अन्य एयरपोर्ट भेजीं, यात्री परेशान
Sat, 21 Dec 2019 09:26 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 21 Dec 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
fog
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे का कहर एक बार फिर विमान और ट्रेन यात्रियों को सताने लगा है। एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण लगातार विमान अन्य एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किए जा रहे हैं। दिल्ली के बजाय यात्री अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन्हें बेहद परेशान होना पड़ रहा है। इसी तरह, ट्रेन के यात्रियों के लिए स्टेशन पर घंटों इंतजार मजबूरी बन गया है। कारण कि बड़ी तादाद में ट्रेनें देरी से रवाना हो रही हैं।
शुक्रवार को रनवे पर दृश्यता घटने के कारण 700 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। गड़बड़ाए शेड्यूल का असर शनिवार को भी दिखा। शुक्रवार देर रात से शनिवार तड़के तक 47 से अधिक विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं मिली। इस कारण यात्रियों को अन्य एयरपोर्ट पर रात गुजारनी पड़ी। खराब शेड्यूल के कारण एयरपोर्ट पर उड़ान भरने वाले और उतरने वाले विमानों की कतार लग गई। इस वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
इसी तरह, घने कोहरे का असर उत्तर भारत में चलने वाली दर्जनों ट्रेनों पर पड़ा। 17 से अधिक ट्रेनें 2 से 4 घंटे तक देरी से गंतव्य पहुंचीं। आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें देरी से संचालित हुईं। इनमें मुख्य रूप से महाकौशल 4 घंटे, दादर एक्सप्रेस 3:30 घंटे, पूर्वा 3 घंटे, सद्भावना 3 घंटे, पुरुषोत्तम 4 घंटे, कटिहार-अमृतसर 3:45 घंटे, जीटी एक्सप्रेस 2 घंटे, दक्षिण एक्सप्रेस 2:45 घंटे देरी से गंतव्य तक पहुंचीं। इसके कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा।