फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Focus on pain relief at Safdarjung Hospital

Delhi NCR News: सफदरजंग अस्पताल में दर्द से राहत पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
विश्व हॉस्पिस एवं पैलिएटिव केयर दिवस पर म्यूजिक थेरेपी कार्यशाला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) और सफदरजंग अस्पताल के एनेस्थिसियोलॉजी एवं इंटेंसिव केयर विभाग की पेन एंड पैलिएटिव केयर टीम ने विश्व हॉस्पिस एवं पैलिएटिव केयर दिवस मनाया। इस वर्ष की थीम दर्द का प्रबंधन: पैलिएटिव केयर का एक जरूरी हिस्सा रही।
इस दौरान डॉ. अभिलाषा ने दर्द के मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर व्याख्यान दिया। उन्होंने दर्द का मरीजों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. फराह हुसैन ने हीलिंग नोट्स नाम से म्यूजिक थेरेपी पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की।
विज्ञापन

इसमें संगीत के माध्यम से तनाव कम करने, मन को शांत रखने और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई। इस आयोजन में मरीजों, मेडिकल छात्रों, नर्सों, डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि दर्द से राहत हर मरीज का जरूरी अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed