फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Flyover youths caught red-handed gave it to prostitution.

पुल के नीचे चल रही थी वेश्यावृति, रंगे हाथ पकड़े गए युवक-युवतियां

Mon, 24 Aug 2015 07:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 24 Aug 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
Flyover youths caught red-handed gave it to prostitution.

गुड़गांव में राजीव चैक पर पुल के नीचे वेश्यावृति के अपराध में पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें10 पुरूष और 8 महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


कल रात को गुडगांव पुलिस की महिला अधिकारी निरीक्षक उमेश बाला को एक गुप्त सूचना मिली की राजीव चैक पुल के नीचे वेश्यावृति का धन्धा चल रहा है।

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने पार्टी बनाकर एक्सप्रेस वे राजीव चैक पर पहुंचकर देखा तो वहां वेश्यावृति का धंधा सरेआम चल रहा था। कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने योजना बनाई थी।

विज्ञापन

आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

Flyover youths caught red-handed gave it to prostitution.

योजना के मुताबिक एक पुलिस कर्मचारी को नकली ग्राहक बनाकर उक्त स्थान पर भेजा गया और उसके इशारे करने पर पुलिस ने छापा मारा।

पुलिस ने फ्लाई ओवर के नीचे जब छापा मारा तो युवक और युवतियों को आपतिजनक स्थिति में पाया गया। जो सरेआम वेश्यावृति का धन्धा कर रहे थे। पकड़े गए लोगों में ज्यादातर दिल्ली से हैं।

पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों को मुकदमा न. 773  के अंतर्गत धारा 3.5.6 अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रावाई के तहत इनका अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed