{"_id":"6458d9991a7c8eede60e6673","slug":"flying-squad-team-will-keep-an-eye-on-those-who-spread-obscenity-in-delhi-metro-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: अश्लीलता फैलाने वालों की अब खैर नहीं, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम रखेगी वीडियो बनाने वालों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: अश्लीलता फैलाने वालों की अब खैर नहीं, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम रखेगी वीडियो बनाने वालों पर नजर
Mon, 08 May 2023 05:00 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 08 May 2023 05:00 PM IST
सार
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्रेन कोच के अंदर फ्लाइंग स्क्वॉड टीम का गठन करने का फैसला लिया है। अब रील बनाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
metro
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो में अभी हाल ही के दिनों में कई सारे आपत्तिजनक वीडियो सामने आए, जिसके बाद अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। डीएमआरसी ने कहा है कि अब से मेट्रो कोच के अंदर फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ऐसे लोगों पर नजर रखेगी। जो मेट्रो कोच के अंदर आपत्तिजनक वीडियो बनाते हैं।
विज्ञापन
डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए कहा कि मेट्रो कोच में जल्द ही पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। वहीं पुरानी मेट्रो कोच के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले ही नहीं इस तरह का व्यवहार करने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाएगी। अब दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर चलने वाली गाड़ी के कोच में सीसीटीवी कैमरें नहीं हैं। लेकिन इनको लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन