फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Florida VPN number was used to send emails threatening to plant explosives at hospitals and airports

Bomb Threats: मेल भेजने के लिए फ्लोरिडा के वीपीएन नंबर का किया इस्तेमाल, एयरपोर्ट और अस्पतालों को दी थी धमकी

Tue, 14 May 2024 07:21 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 May 2024 07:21 AM IST
सार

जांच में सामने आया है कि अस्पतालों व एयरपोर्ट पर विस्फोटक लगाने के लिए जो मेल भेज गए, उनमें वीपीएन नंबर का इस्तेमाल किया गया है। दिल्ली पुलिस को ये पता लगा कि वीपीएन नंबर इस्तेमाल करने के लिए फ्लोरिडा के आईपी एड्रेस का इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन
Florida VPN number was used to send emails threatening to plant explosives at hospitals and airports
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली के अस्पतालों व एयरपोर्ट पर विस्फोटक लगाने के धमकी भरे मेल मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस की सभी यूनिटोंं खासकर स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी है। पता लगा है कि अस्पतालों व एयरपोर्ट पर विस्फोटक लगाने के लिए जो मेल भेज गए हैं, उनमें वीपीएन नंबर का इस्तेमाल किया गया है। दिल्ली पुलिस को ये पता लगा कि वीपीएन नंबर इस्तेमाल करने के लिए फ्लोरिडा के आईपी एड्रेस का इस्तेमाल हुआ है। मेल भेजने के लिए वीपीएन नंबर का इस्तेमाल भी पाया गया है।

विज्ञापन

 
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के करीब 21 अस्पतालों और देशभर के 12 से ज्यादा एयरपोर्ट पर धमकी भरे मेल रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक साथ भेजे गए। यह मेल बीबल डॉट कॉम से साइप्रस से भेजे गए हैं। वीपीएन नंबर से मेल का आईपी एड्रेस छिप जाता है। जब तक फ्लोरिडा या फिर साइप्रस से आईपी एड्रेस नहीं मिलेगा तब तक दिल्ली पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ सकती। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, जिस मेल से रविवार को अस्पतालों व एयरपोर्ट पर धमकी भरे मेल भेजे गए हैं उस मेल से कुछ महीने पहले बेंगलुरू के स्कूलों में धमकी भरे मेल भेज गए थे। 
विज्ञापन


आठ अप्रैल, 2022 को बेंगलुरु के 16 स्कूलों को ईमेल से धमकी मिली थी। मेल में कहा गया था कि स्कूलों के अंदर बम प्लांट कर दिए गए हैं। इस ईमेल को पढऩे के बाद न केवल स्कूलों, बल्कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। उसके बाद फरवरी 2024 को भी एक और स्कूल में बम की धमकी मिली थी। इसमें बताया गया कि स्कूल के अंदर बम प्लांट कर दिए गए हैं और यह बम 10.20 मिनट पर फटेंगे। इस सूचना स्कूल में हड़कंप मच गया। बेंगलुरू के स्कूलों में जिस मेल आईडी से धमकी भरे मेल आए थे, उसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है और न ही किसी आरोपी को पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के स्कूलों में रुस से भेजे गए थे
स्कूलों में धमकी भरे मेल रसिया से सवारीइममेल डॉट आरयू से भेजे गए थे। जबकि रविवार को धमकी भरे मेल बीबल डॉट कॉम से भेजे गए हैं। पुलिस अधिकारियों को शुरुआती जांच के बाद लग रहा है कि इस बार भी धमकी भरे मेल भेजने के लिए वीपीएन नंबर का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed