फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Flood water entered many areas of Noida and Greater Noida

Yamuna Flood: नोएडा और ग्रेनो के कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, फिल्मी सिटी के अलावा यहां जलभराव की स्थिति

Fri, 14 Jul 2023 12:57 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 14 Jul 2023 12:57 PM IST
सार

प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर महामाया फ्लाईओवर से 10.3 किलोमीटर पर स्थित एडवंट अंडरपास में पानी भर गया। यमुना का पानी बैक फ्लो करने से नालों के सहारे पानी आने लगा।

विज्ञापन
Flood water entered many areas of Noida and Greater Noida
सेक्टर-137 एडवांट अंडरपास में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पानी बैक फ्लो करने से नोएडा- ग्रेटर नोएडा पर स्थित एडवंट अंडरपास समेत कई स्थानों पर पानी भर गया। प्राधिकरण की ओर से बैक फ्लो रोकने के उपाय किए गए। कई स्थानों से पानी निकालने के लिए पंप का प्रयोग किया गया। 

विज्ञापन


प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर महामाया फ्लाईओवर से 10.3 किलोमीटर पर स्थित एडवंट अंडरपास में पानी भर गया। यमुना का पानी बैक फ्लो करने से नालों के सहारे पानी आने लगा। सेक्टर-16ए फिल्म सिटी, सेक्टर-168 समेत अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति रही। सेक्टर-137 में नाले की दीवार टूटने से सोसाइटियों और आसपास जलभराव हो गया। नोएडा के सेक्टर 167, 92, 150, 151, 168, 93 151ए, 137, 135 में बाढ़ के कारण जलभराव की स्थिति है। 

विज्ञापन

फॉर्म हाऊसों में भी पानी भरा
यमुना के डूब क्षेत्र में बने फॉर्म हाऊसों तक भी पानी पहुंच गया। बुधवार देर रात और बृहस्पतिवार को बाढ़ का पानी आने से इसके संचालक वहां से हटने लगे। डूब क्षेत्र में बने इन फॉर्म हाउसों को तोड़ने के लिए प्राधिकरण कई माह से मशक्कत कर रहा है। लेकिन अभी तक करीब 130 फॉर्म हाउस ही तोड़ पाया है।

पुश्ता में दरार आने की वीडियो वायरल
बृहस्पतिवार को पानी के दबाव की वजह से पुश्ते की जमीन में दरार आने की एक विडियो वायरल हो गई। विडियो में दिखाया गया कि पानी आने के बाद यहां दबाव बढ़ा है। ऐसे में जमीन में काफी दूरी तक दरार आ गई है। हालांकि सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन की ओर से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed